राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मामले में पुलिस को बैक ट्रैप ट्रिक और घटनास्थल के पास एक्टिव मोबाइल नंबर की छानबीन से हैवानों तक पहुंचने में मदद मिली। घटना के खुलासे के लिए 60 पुलिस वालों की छह अलग-अलग टीमें लगी थीं। तीन दिन पहले मलिहाबाद के वाजिदनगर इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया था।
UP: पुलिस ने 600 CCTV... पांच हजार मोबाइल नंबरों की सूची खंगाली, ऐसे हुई हैवानों की पहचान; मुठभेड़ में एक ढेर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:47 AM IST
सार
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 600 CCTV कैमरे और पांच हजार मोबाइल नंबरों की सूची खंगाली। इसके बाद हैवानों की पहचान हो सकी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन