कभी बाड़े के अंदर जाना, फिर बाहर आना..। कभी मुंह नीचा कर तिरछी नजरों से देखना... तो कभी दीवार की आड़ में बाड़े के बाहर सैकड़ों की तादाद में खड़े दर्शकों को निहारना...। नए साल के दूसरे दिन बाघिन रेनू की ऐसी ही तमाम अठखेलियां देखकर रोमांचित हो उठे।
2 of 5
बाघिन
- फोटो : amar ujala
जू प्रशासन ने बुधवार को रॉयल बंगाल टाइगर हाउस में 19 दिसंबर से रह रही बाघिन "रेनू' को आदमखोर बाघ किशन के पड़ोस में स्थित बाघ हाउस में शिफ्ट किया।
3 of 5
बाघिन
- फोटो : amar ujala
रेनू ने पहले दिन पूरे बाड़े का जायजा लिया। इधर निदेशक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से लगातार उसकी हरकतों पर निगाह रखी गई।
4 of 5
बाघिन
- फोटो : amar ujala
14 अप्रैल, 2018 को गंभीर हालत में जू लाई गई तीन वर्षीय युवा बाघिन ‘रेनू’ को 19 दिसंबर को बाड़े में लॉन्च किया गया था। जहां कीपरों के साथ कई दिनों के अभ्यास के बाद बुधवार को दर्शकों के सामने लाया गया।
5 of 5
बाघिन
- फोटो : amar ujala
निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि ‘रेनू’ के बाद आदमखोर बाघ ‘मुस्तफा’ को भी बाड़े में अभ्यस्त होने के बाद लॉन्च किया जाएगा।