हवा के बदले पैटर्न और पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ में थोड़ी सुस्ती के चलते लखनऊ का पारा चढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह पिछले कुछ बीते दिनों की अपेक्षा गलन कम महसूस हुई। जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। हालांकि दिन में धूप तो खिली लेकिन उसमें तेजी की कमी थी।
{"_id":"5c2dd119bdec2231d561b874","slug":"weather-prediction-for-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिली धूप ने लोगों को गलन से दी राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश से मौसम लेगा करवट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप ने लोगों को गलन से दी राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश से मौसम लेगा करवट
Thu, 03 Jan 2019 02:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम
- फोटो : amar ujala
वहीं, बुधवार को दिन का न्यूनतम पारा सात डिग्री के करीब जा पहुंचा। ये बीते चार दिनों की अपेक्षा दोगुना 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। 30 दिसंबर को न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन भर खिली धूप ने राहत दी, लेकिन शाम से गलन फिर बढ़ी।
मौसम
- फोटो : amar ujala
शहर के पार्कों में घूमने निकले लोगों के चेहरे भी खिले नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक मौसमी करवट के आसार हैं। पहाड़ों पर अगले 36-48 घंटों में सक्रिय होने के वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
जिसके असर से राजधानी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने के आसार है, जबकि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बादलों की आवाजाही से मौसम करवट ले सकता है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
4 दिनों में चढ़ता पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
02 जनवरी 22.8 06.6
01 जनवरी 22.7 05.3
31 दिसंबर 21.9 05.2
30 दिसंबर 21.2 03.3
तारीख अधिकतम न्यूनतम
02 जनवरी 22.8 06.6
01 जनवरी 22.7 05.3
31 दिसंबर 21.9 05.2
30 दिसंबर 21.2 03.3