फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूनी रहीं सड़कें, बाहर निकले तो पुलिस ने किया बल प्रयोग, एफआईआर-चालान का भी रहा डर, तस्वीरें

Wed, 25 Mar 2020 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
pics of lockdown of lucknow.
- फोटो : amar ujala

लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे लखनऊ वालों पर प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील का व्यापक असर पड़ा। यही वजह रही कि बुधवार दिनभर लोगों ने खुद को घरों में कैद रखा। सुबह कुछ देर के लिए दूध, सब्जी और दवाएं लेने के लिए निकले, लेकिन कहीं भी आपाधापी नहीं दिखी। खरीददारी कर लोग घर को लौट गए। इक्का-दुक्का लोगों के अलावा पूरा दिन सड़कें सूनी रहीं और मुहल्लों में शांति छाई रही। पार्कों में भी बच्चों का शोर नहीं गूंजा। हालांकि, अकारण बाहर निकलने वालों पर पुलिस ने हल्का बलप्रयोग किया।

pics of lockdown of lucknow.
- फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से निपटने के लिए मंगलवार रात प्रधानमंत्री की 21 दिन के लॉकडाउन की अपील बुधवार को लखनऊ में काफी कारगर साबित हुई। लोगों ने खुले दिल से लॉकडाउन का समर्थन किया और घरों में ही रहे। इस दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहे। गलियों में परचून की दुकानें और पान, सिगरेट, गुटखा की गुमटियां तक नहीं खुलीं। सब्जी मंडियां भी बंद थीं। सिर्फ गलियों में सब्जियों और फलों के कुछ ठेले दिखे जहां ग्राहकों को डेढ़ से दो गुना कीमत में सामग्री बेची जा रही थी।

pics of lockdown of lucknow.
- फोटो : amar ujala

नवरात्र के पहले दिन के चलते सुबह सात से नौ बजे तक जरूर कुछ लोग घरों से निकले और दूध, सब्जी, फल, पूजा का सामान, दवाएं व अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of lockdown of lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भ्रमण कर शहर के हालात की जानकारी लेते रहे। हजरतगंज, गोमतीनगर, महानगर, निरालानगर, अलीगंज, विभूतिखंड जैसे वीआईपी और पॉश इलाकों में लोगों ने कोरोना वायरस से लड़ने में पूरी जिम्मेदारी से साथ दिया और घर पर ही रहे।

अमीनाबाद, वजीरगंज, कैसरबाग, चौक, सआदतगंज और नाका जैसे पुराने और घने बसे इलाकों में भी बीते दिन की तुलना में लोगों की काफी कम आवाजाही रही।

विज्ञापन
pics of lockdown of lucknow.
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

रंग लाई पुलिस की तैयारी
लॉकडाउन के दौरान लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस की तैयारियां बुधवार को रंग लाईं। शहर के हर प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैरीकेडिंग पर पुलिसकर्मी तैनात थे और सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव समेत अन्य बार्डर पूरी तरह से सील थे। इससे दिनभर आवागमन ठप रहा।

बीते दो दिन के दौरान बेवजह घूमने वालों पर एफआईआर, चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई का भी लोगों में खौफ था। इसलिए बुधवार को ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed