{"_id":"6b068457f5a3b1057e034589","slug":"28-additional-deputy-commissioners-of-police-and-additional-superintendents-of-police-transferred-in-up-resh-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में 28 अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में 28 अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल
Wed, 25 Nov 2026 12:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:16 PM IST
सार
यूपी में बुधवार को 28 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए है। इनमें पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती मे फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : mar ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी के पुलिस कमिश्नरेट के साथ कई जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को एएनटीएफ, पीएसी और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में भी तैनाती मिली है।
विज्ञापन
आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
किरण यादव को कमिश्नरेट लखनऊ से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) बनाया गया है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है। भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से पीटीएस मेरठ और माविस टॉक को सोनभद्र से कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। इंदुप्रभा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। पियूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी दी गई है।
नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एसीओ मुख्यालय भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़, डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
