{"_id":"5a353c7f4f1c1bd0408bd261","slug":"pics-of-ias-and-ips-friendly-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईएएस VS आईपीएस के फ्रेंडली मैच में अपने पतियों को चियर करने ऐसे पहुंची अफसर पत्नियां, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस VS आईपीएस के फ्रेंडली मैच में अपने पतियों को चियर करने ऐसे पहुंची अफसर पत्नियां, तस्वीरें
Sat, 16 Dec 2017 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईएएस व आईपीएस अफसरों के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया। जिसमें अफसरों की पत्नियां अपने पतियों चियर करने पहुंची। मुकाबले में आईपीएस इलेवन ने आईएएस इलेवन को नौ विकेट से हरा दिया।
ये एक फ्रेंडली मैच था तो ऐसे में अफसरों ने एक-दूसरे से खूब हंसी मजाक किए और मैच का आनंद लिया।
कुछ यूं रहा मुकाबला
आईएएस इलेवन के कप्तान नवनीत सहगल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गौरंग राठी ने 58 और अजय यादव ने 42 रन बनाए। श्लोक कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। जवाब में आईपीएस इलेवन ने 16.6 ओवर में महज एक विकेट खोकर जीत दर्ज की।
सलामी बल्लेबाज संजीव सुमन ने नाबाद 68 और हमेशा की तरह आईएएस के खिलाफ अपने बल्ले से चमक बिखेरने वाले डीएस चौहान ने 46 रन की पारी खेली। अनुराग यादव को एकमात्र विकेट मिला। मैच में प्रदर्शन के आधार पर आईपीएस श्लोक कुमार व आईएएस अनुराग यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आईपीएस संजीव सुमन व आईएएस गौरंग राठी को बल्लेबाज और आईपीएस डीएस चौहान व विजय किरन आनंद को क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया।
2 of 11
ये था प्लेइंग इलेवन
आईएएस- नवनीत सहगल (कप्तान), गौरंग राठी, रवींद्र कुमार, अजय यादव, अनुराग यादव, राजकमल, विजय किरन आनंद, पंकज यादव, जोगिंदर, अवनीश, भूपेंद्र कुमार।
आईपीएस- डीएस चौहान (कप्तान), संजीव सुमन, अखिल कुमार, आलोक सिंह, ए सतीश गणेश, संजीव त्यागी, अभिषेक यादव, श्लोक कुमार, शैलेश पांडेय, रोहन पी कनय, नितिन तिवारी।
अंपायर- एसके सिंह और कुलदीप, स्कोरर- एसपी सिंह
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।