लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईएएस व आईपीएस अफसरों के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया। जिसमें अफसरों की पत्नियां अपने पतियों चियर करने पहुंची। मुकाबले में आईपीएस इलेवन ने आईएएस इलेवन को नौ विकेट से हरा दिया।
ये एक फ्रेंडली मैच था तो ऐसे में अफसरों ने एक-दूसरे से खूब हंसी मजाक किए और मैच का आनंद लिया।
कुछ यूं रहा मुकाबला
आईएएस इलेवन के कप्तान नवनीत सहगल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गौरंग राठी ने 58 और अजय यादव ने 42 रन बनाए। श्लोक कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। जवाब में आईपीएस इलेवन ने 16.6 ओवर में महज एक विकेट खोकर जीत दर्ज की।
सलामी बल्लेबाज संजीव सुमन ने नाबाद 68 और हमेशा की तरह आईएएस के खिलाफ अपने बल्ले से चमक बिखेरने वाले डीएस चौहान ने 46 रन की पारी खेली। अनुराग यादव को एकमात्र विकेट मिला। मैच में प्रदर्शन के आधार पर आईपीएस श्लोक कुमार व आईएएस अनुराग यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आईपीएस संजीव सुमन व आईएएस गौरंग राठी को बल्लेबाज और आईपीएस डीएस चौहान व विजय किरन आनंद को क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया।
ये था प्लेइंग इलेवन
आईएएस- नवनीत सहगल (कप्तान), गौरंग राठी, रवींद्र कुमार, अजय यादव, अनुराग यादव, राजकमल, विजय किरन आनंद, पंकज यादव, जोगिंदर, अवनीश, भूपेंद्र कुमार।
आईपीएस- डीएस चौहान (कप्तान), संजीव सुमन, अखिल कुमार, आलोक सिंह, ए सतीश गणेश, संजीव त्यागी, अभिषेक यादव, श्लोक कुमार, शैलेश पांडेय, रोहन पी कनय, नितिन तिवारी।
अंपायर- एसके सिंह और कुलदीप, स्कोरर- एसपी सिंह
3 of 11
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
मुकाबले के दौरान मौजूद अफसर व अन्य।
मुकाबले का आनंद लेतीं मौजूद अफसरों की पत्नियां।
मुकाबले के दौरान सीनियर आईएएस अफसर नवनीत सहगल।