Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting lists for trains from Lucknow to Mumbai have crossed 181 passengers struggling to confirmed tickets

लखनऊ से मुंबई का सफर बना सजा: ट्रेनों में वेटिंग 181 के पार, कन्फर्म टिकट के लिए तरस रहे यात्री

Tue, 24 Nov 2026 10:09 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 10:09 AM IST
सार

लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण वेटिंग लिस्ट 181 के पार पहुंच गई है। कई ट्रेनों में टिकट बुकिंग (रिग्रेट) तक बंद हो गई है। यात्रियों की इस बड़ी परेशानी को देखते हुए दैनिक यात्री एसोसिएशन ने रेलवे से इस रूट पर तीन जोड़ी नई नियमित ट्रेनें चलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Waiting lists for trains from Lucknow to Mumbai have crossed 181 passengers struggling to confirmed tickets
ट्रेन।

विस्तार

लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 181 तक पहुंच गया है। कई ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ वेटिंग टिकटों की बुकिंग भी बंद हो गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में जगह की कमी को देखते हुए दैनिक यात्री एसोसिएशन ने इस रूट पर तीन जोड़ी नई नियमित ट्रेनें चलाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और नौकरी के सिलसिले में मुंबई आते-जाते हैं। फिलहाल पुष्पक एक्सप्रेस के अलावा उद्योगनगरी, एलटीटी एक्सप्रेस, अवध, कुशीनगर एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें इस रूट पर संचालित हो रही हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों से प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्री मुंबई रूट पर सफर करते हैं, जबकि उपलब्ध सीटों की संख्या करीब आठ हजार ही है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ता है।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई रेलखंड व्यस्ततम रूटों में शामिल

दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल का कहना है कि नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई ट्रेनें चलाने के लिए पर्याप्त रैक उपलब्ध कराने के साथ उनके संचालन का शेड्यूल भी तय करना होगा। दिल्ली-मुंबई रेलखंड व्यस्ततम रूटों में शामिल है और इस पर पहले से ही बड़ी संख्या में ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में लखनऊ से मुंबई के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग का हाल

लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार की स्थिति के मुताबिक, एलटीटी एक्सप्रेस के स्लीपर में 49 और थर्ड एसी में 43 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर में 80 और थर्ड एसी में 83 यात्री प्रतीक्षा सूची में हैं।



वहीं, एसटीपी-एलटीटी एक्सप्रेस के स्लीपर में 159 और थर्ड एसी में 118 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर में टिकट रिग्रेट हो चुके हैं, जबकि थर्ड एसी में वेटिंग 181 तक पहुंच गई है। इसके अलावा छपरा-एलटीटी, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी और गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल में भी सीटें फुल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed