फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा सत्र का पहला दिन: सत्ता और विपक्ष दोनों के ही नेता दिखे जोश में, सदन में लहराई तख्तियां, तस्वीरें

Mon, 07 Aug 2023 05:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Aug 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pics of first day of UP Vidhan mandal session of Uttar Pradesh.
सपा अध्यख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे भरा रहा। विपक्ष ने मणिपुर हिंसा को लेकर सदन के अंदर और बाहर जमकर नारेबाजी की और सरकार से निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मणिपुर की हिंसा पर बयान देना चाहिए और निंदा करनी चाहिए।



सदन की कार्यवाही के प्रारंभ होने से लेकर दोपहर को मंगलवार तक के लिए स्थगित किए जाने तक जमकर हंगामा होता रहा। हालांकि, इस दौरान सदन की गैलरी में सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोग आपस में गलबहियां भी करते नजर आए।

खासकर भाजपा के सहयोगी दलों के नेता कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर और अपना दल के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जोश से भरे नजर आए।

तस्वीरों में देखें, सदन के अंदर के नजारे...

Pics of first day of UP Vidhan mandal session of Uttar Pradesh.
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कुछ दिन पहले ही एनडीए में वापसी की और 2024 का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का एलान किया। डॉ. संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर इस अंदाज में नजर आए।

Pics of first day of UP Vidhan mandal session of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
सदन की गैलरी में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of first day of UP Vidhan mandal session of Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यख अखिलेश यादव भी पार्टी विधायकों के साथ पूरी तैयारी के साथ सदन पहुंचे और मणिपुर हिंसा की घटना पर बयान दिया।

विज्ञापन
Pics of first day of UP Vidhan mandal session of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

हंगामे और शोरशराबे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी शांत नजर आए। हालांकि, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की मांग पर आपित्त जताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed