फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में पांचवे चरण का चुनाव: मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी लाइन, कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें, वोटिंग जारी

Sun, 27 Feb 2022 01:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Feb 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Pics of Fifth phase voting in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

यूपी में रविवार को पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 61 सीटों के लिए अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी और प्रयागराज में मतदान किया जा रहा है।



मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों के बाद लोगों की लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान सुल्तानपुर के जयसिंह पुर व इसौली क्षेत्र में ईवीएम खराब होने की खबरें आईं पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और मतदान बहाल करवाया।

सुल्तानपुर के इसौली विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 363 मनियारपुर पर मॉकपोल के बाद ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। दूसरी मशीन लगने के एक घंटा पचास मिनट बाद 8 बजकर 50 मिनट पर मतदान शुरू हुआ। इसी तरह सदर विधानसभा के बाहरपुर बूथ संख्या 226 पर मॉकपोल के दौरान ईवीएम में तकनीकी खामी आ गई। हालांकि सेक्टर मजिस्ट्रेट हिमांशु पांडे ने खामी को दूर कर मॉकपोल कराया। यहां करीब आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। रायबरेली के डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाईंगंज में बने बूथ संख्या 27 में मशीन खराब हो गई।

श्रावस्ती के लाल केंदुआ गांव में ग्रामीणों ने कोई भी विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया, जिस पर प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। तस्वीरों में देखें जिलों में मतदान का हाल:

Pics of Fifth phase voting in Uttar Pradesh.
ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। - फोटो : amar ujala

श्रावस्ती में 290 विधानसभा क्षेत्र के लाल केंदुआ पोलिंग बूथ पर लाल केंदुआ गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। गांव में आने-जाने के लिए अच्छे रास्ते नहीं हैं। हमेशा जलभराव व कीचड़ भरा रहता है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मतदान न करने का फैसला किया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर उपजिलाधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिला अधिकारी आकर गांव की खराब व्यवस्था नहीं देख लेते तब तक ग्राम वासी मतदान नहीं करेंगे।

Pics of Fifth phase voting in Uttar Pradesh.
महफूज किदवई। - फोटो : amar ujala

बाराबंकी में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई व बेटे फैजान किदवई ने मसौली में वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of Fifth phase voting in Uttar Pradesh.
तेज नारायण पांडेय व उनकी पत्नी। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय व उनकी पत्नी ने वोट डाला। उन्होंने अन्य लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
Pics of Fifth phase voting in Uttar Pradesh.
सांसद लल्लू सिंह। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में सांसद लल्लू सिंह ने वोट डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed