Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली: चंद्रशेखर बोले- मुझे इतना पीटा गया कि तीन जगह से टूट गया, सरकार ने मुझ पर जुल्म किया

Thu, 26 Nov 2026 03:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Nov 2026 03:18 PM IST
खास बातें

Owaisi-Chandrashekhar rally in Lucknow:  लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद बड़ी रैली कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा- रैली में लोगों की भीड़ जमा होना मोदी और योगी को एक पैगाम देता है कि अब आपके दिन खत्म होने वाले हैं।इतनी बड़ी तादाद में आपका जमा होना समाजवादी नेता को भी पैगाम देता है कि अब जनता तुम्हारी धोखेबाजी का शिकार नहीं होने वाली है। वहीं, फिर चंद्रशेखर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हर एक ध्यान रखूंगा। याद रखना भाईओं मैं तारीखें भूलता नहीं हूं।  

विज्ञापन
Owaisi-Chandrashekhar Azad Rally in Lucknow Live Bahujan Swaraj Sankalp Maha Rally at Ramabai Ambedkar Maidan
मंच पर पहुंचे चंद्रशेखर। - फोटो : यूट्यूब

लाइव अपडेट

03:16 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- आवाज नहीं उठाते तो हर घर में लग जाते स्मार्ट मीटर, पांच हजार तक आता बिजली बिल

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने स्मार्ट मीटर और आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी ने आवाज उठाई, वरना सरकार हर घर में स्मार्ट मीटर लगा देती।

चंद्रशेखर ने दावा किया कि पहले जिन घरों में 200 से 400 रुपये तक बिजली बिल आता था, स्मार्ट मीटर लगने के बाद वही बिल बढ़कर पांच हजार रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस मामले में 24वें स्थान पर है। उनके मुताबिक, 10 साल में प्रदेश 24वें से 14वें स्थान तक भी नहीं पहुंच पाया।

चंद्रशेखर ने मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कांशीराम के विचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “दूसरों के महलों से अच्छी होती है अपनी झोपड़ी। अपनी झोपड़ी से प्यार है, दूसरे के महलों की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्नौज, सहारनपुर, जालौन और अंबेडकरनगर के चार मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी वर्ग के बच्चों को मिलने वाले आरक्षण के अधिकार पर सरकार ने डाका डाला है।
03:10 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक अब भी हाशिए पर

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से तमाम राजनीतिक दल लोगों से अच्छे दिन लाने, गरीबी और बेबसी दूर करने तथा मुख्यधारा में शामिल करने के वादे करते आ रहे हैं। इसके बावजूद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज आज भी हाशिए पर है।

उन्होंने कहा कि लोगों के सामने दो रास्ते हैं। पहला, किस्मत के भरोसे बैठकर इंतजार करना और दूसरा, बाबा साहेब की बात मानकर एकजुट होना। चंद्रशेखर ने कहा कि लोगों को हाथ फैलाना बंद करना होगा।

बाबा साहेब के विचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “पॉलिटिकल पावर इज द मास्टर की।” यानी राजनीतिक सत्ता ही वह सुनहरी चाबी है, जिसके जरिए अपनी तमाम समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
03:03 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- हमारी ख्वाहिश महलों में रहने की नहीं

चंद्रशेखर आजाद ने रैली में अपने परिवार और संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे और मां बच्चों को पालने में हाथ बंटाती थीं। चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करोड़ों मांएं खेतों में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश महलों में रहने या सोने के बिस्तर पर सोने की नहीं है। वे हर समय और हर चीज से समझौता करते हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि लोग किस्मत के भरोसे रहते हैं।
02:58 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- आपके लिए खून का एक-एक कतरा कुर्बान करना पड़ा तो आह तक नहीं निकलेगी

चंद्रशेखर आजाद ने रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह रात से देख रहे हैं कि बसों और मोटरसाइकिलों से उनकी मां-बहनें, नौजवान, बड़े-बुजुर्ग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा, “अगर कलेजा चीरकर खून का एक-एक कतरा आपके लिए कुर्बान करना पड़ा तो मेरे मुंह से आह तक नहीं निकलेगी।”
02:57 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- यूपी में हमारी सरकार बनी तो गलत कार्रवाई नहीं होगी, सिर्फ गुनहगार जेल जाएंगे

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली में चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने क्या-क्या किया है, यह सभी लोग जानते हैं। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वह हर व्यक्ति का ध्यान रखते हैं। उनके लिए जात-पात से बढ़कर जनता का विश्वास है।

चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव के वक्त सरकार को सब कुछ याद आने लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर की कार्रवाई सबसे ज्यादा दलितों और मुसलमानों पर हुई है। उन्होंने कहा, “यूपी में मेरी सरकार बनी तो कोई गलत कार्रवाई नहीं होगी। सिर्फ गुनहगार ही जेल जाएंगे।”
02:47 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- मुझे इतना पीटा गया कि तीन जगह से टूट गया, इस सरकार ने मुझ पर जुल्म किया

मंच पर पहुंचे चंद्रशेखर। - फोटो : यूट्यूब
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रैली में अपने साथ हुई कथित मारपीट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इतना पीटा गया कि शरीर तीन जगह से टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब इसी सरकार ने किया। चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने बहुत कुछ सहा है।

उनका मकसद आवाज उठाना था, ताकि किसी पर भी जुल्म हो तो उसकी तारीखें याद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने उन पर जुल्म किया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष होने के बावजूद उन्हें 16 महीने जेल में रहना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कई तरह की मुश्किलें सहीं।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्हें लाठियां मारी गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। उन्होंने कहा, “मरा हुआ समझकर जानवर की तरह फेंक दिया गया।” उन्होंने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश में गठबंधन हुआ तो उन्होंने सहयोग किया। चंद्रशेखर ने कहा कि जब भी किसी पर जुल्म हुआ, भीम आर्मी के लोगों ने पीठ नहीं दिखाई। उन्होंने पीड़ितों की आवाज बनने और उनका साथ देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- मैंने कभी भी ज्यादा सपने नहीं देखें

चंद्रशेखर ने कहा कि हम गरीबों की कोई चाहत नहीं होती है कि हमको महलों में रहना है। हम किस्मत के भरोसे हैं। किसी दिन घी मिल गया तो भी अच्छा है, अगर नहीं मिला तो भी अच्छा है। मैं आज मैं काफी भावुक हो गया हूं, आप सबका प्यार देखकर। क्या ही बोलूं। मैंने कभी भी ज्यादा सपने नहीं देखें। गरीबी में छोटे से गांव में जन्मा। 
02:30 PM, 26-Nov-2026

चंद्रशेखर बोले- चाहे जो हो जाए। हम सत्य के साथ ही रहेंगे। 

चंद्रशेखर ने कहा कि हम संविधान के खिलाफ किसी ताकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे जो हो जाए। हम सत्य के साथ ही रहेंगे। मैं रात से देख रहा हूं कि बसों में, मोटर साइकिलों में, मेरे भाई भाई, मेरी बहनें लगातार आ रहे हैं। 
02:27 PM, 26-Nov-2026

ओवैसी बोले- गरीबों और मजलूमों को इंसाफ मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे

ओवैसी ने सभा को संबोधित किया। - फोटो : यूट्यूब
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के लोग तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश के गरीबों, कमजोरों और मजलूमों को इंसाफ नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि वे खामोश बैठने वाले नहीं हैं। ओवैसी ने कहा, “सुन लो जुल्म करने वालों, तुमने मुझ पर गोलियां चलाईं, तुमने चंद्रशेखर आजाद पर गोलियां चलाईं। हम मरना पसंद करेंगे, मगर जुल्म के खिलाफ खामोश बैठना पसंद नहीं करेंगे।”
02:25 PM, 26-Nov-2026

ओवैसी बोले- संविधान बचाने के लिए जान-माल की कुर्बानी देने को भी रहें तैयार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संविधान की रक्षा का आह्वान करते हुए कहा कि इसे बचाकर रखना है। उन्होंने संघ परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके लोग संविधान के दुश्मन हैं।

ओवैसी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए अगर जान और माल की कुर्बानी भी देनी पड़े तो आगे बढ़कर इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान बर्बाद या कमजोर हुआ तो यह जिंदगी और मौत का मसला बन जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed