रुक -रुककर चलती पछुआ हवा के झोंके के साथ लहराती, उड़ती, गोते लगाती पतंगों के पेंच मंगलवार को भी खूब लड़े। पतंगबाजों ने घसिट्टम के पेंचों से प्रतिद्वंद्वियों को हराया। इस दौरान 20 किलो की पतंग सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही।
2 of 7
patang mahotsav
- फोटो : amar ujala
वहीं, कई आकृतियों और रंग बिरंगी कलात्मक पतंगें जब आसमान में उड़ीं तो ऐसा लगा मानो रंग बिरंगे पंछी एक साथ हवा में उड़ान भर रहे हैं।
3 of 7
patang mahotsav
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि लखनऊ महोत्सव के तहत पतंग महोत्सव का उद्घाटन सोमवार को 1090 चौराहे के पीछे पार्क में हुआ था।
4 of 7
patang mahotsav
- फोटो : amar ujala
पर्यटन विभाग के विशेष सचिव एपी सिंह की मौजूदगी में दिन भर यहां कई पतंगबाजों ने हवा में वो काटा-वो मारा के शोर के बीच आसमानी दांव से ‘कनकौव्वाबाजों’ की पतंगें काट अंक जुटाए, प्रतिद्वंद्वियों को हराया।
5 of 7
patang mahotsav
- फोटो : amar ujala
पतंग महोत्सव प्रबंधक नीरज पाहूजा ने बताया कि पहले दिन 96 टीमों के प्रतिभागियों के बीच 96 मुकाबले हुए। 4 टीमों के पतंगबाज सेमीफाइनल में पहुंचे।