{"_id":"6ac8947c3d8e2e3c10071e8f","slug":"yogi-govt-promotes-455-lekhpals-to-revenue-inspectors-posting-orders-to-be-issued-soon-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक; जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक; जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
Fri, 09 Oct 2026 12:45 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:45 PM IST
सार
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को पदोन्नति दी है। ये सभी राजस्व निरीक्षक बनाए गए हैं। अब जल्द ही तैनाती के आदेश जारी होंगे। इसके लिए राजस्व परिषद ने ऑनलाइन डीपीसी से प्रक्रिया पूरी कर ली है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उत्तर प्रदेश में राजस्व प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बोर्ड ने चयन वर्ष 2025-26 के तहत ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रदेश के 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नत कार्मिकों की तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बोर्ड के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई। निर्धारित पात्रता मानकों और सेवा अभिलेखों के आधार पर कार्मिकों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद 455 लेखपालों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन डीपीसी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी होने से विभागीय पदोन्नति में पारदर्शिता के साथ ही समयबद्धता को भी बढ़ावा मिला है। पदोन्नति से राजस्व निरीक्षक संवर्ग में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी। इससे तहसील और क्षेत्रीय स्तर पर राजस्व कार्यों की निगरानी एवं पर्यवेक्षण और प्रभावी होगा। वहीं, भूमि संबंधी मामलों, पैमाइश, राजस्व अभिलेखों और अन्य राजस्व कार्यों के निस्तारण में भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राजस्व मामलों के निस्तारण पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राजस्व मामलों के निस्तारण के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में ऑनलाइन डीपीसी को कार्मिक प्रबंधन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।