{"_id":"5ae1a7484f1c1b05418b68e8","slug":"passengers-will-not-get-the-facility-of-table-in-sleeper-coach-of-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्लीपर कोच में यात्रियों को नहीं मिलेगी मेज की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर कोच में यात्रियों को नहीं मिलेगी मेज की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने लिया ये फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेन के स्लीपर कोच में अब यात्रियों को मेज की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसे हटाने का निर्देश दिया है। बोर्ड की ओर से सभी उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद जोन समेत सभी जोनल रेलवे को जारी पत्र में स्लीपर कोच के हर एक कूपे में लगी मेज हटाने के साथ ही मैगजीन और न्यूज पेपर को रखने वाले मैगजीन बैग को भी हटाने के लिए कहा गया है।
हालांकि, एसी कोच से अभी मेज नहीं हटाई जाएगी। सफर के दौरान यात्री खाने-पीने के सामान आदि को सुरक्षित रख सकें इसके लिए सभी ट्रेनों के स्लीपर एवं एसी कोच में लोअर बर्थ के बीच फोल्डिंग मेज रहती है।
इसका उपयोग यात्री खाने पीने की वस्तुओं को रखने के लिए करते हैं। लंबे समय से यात्री शिकायत कर रहे थे कि मेज का इस्तेमाल सिर्फ वहीं लोग कर पाते हैं जिन्हें लोअर बर्थ मिलती है।
यात्रियों को मिलेगी पर्याप्त जगह
2 of 2
- फोटो : डेंमो
अमूमन यह भी देखने में आया है कि फोल्डिंग मेज में बहुत से यात्री अपने भारी भरकम सामान आदि रख देते हैं। इससे मेज का सर्पोटर भी टूट जाता है।
मेज का सही उपयोग न होता देख रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर मेकेनिकल इंजीनियर नावेद तालिब ने सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य मेकेनिकल इंजीनियर (पीसीएमई) को पत्र के माध्यम से सभी ट्रेनोें के स्लीपर कोच के हर एक कूपे में लगी मेज हटाने को कहा है।
इसे हटाने के बाद वहां यात्रियों को सामान आदि रखने की भी पर्याप्त जगह मिल जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी किए पत्र में स्लीपर और एसी कोच के बर्थ पर लगे मैगजीन बैग को भी हटाने को कहा गया है। दरअसल, मैगजीन बैग में तमाम मुसाफिर पानी की बोतल आदि सामान रख देते हैं। इससे वह बहुत जल्द ही टूट जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।