Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Negligence mars a ₹2.89 crore project; water tank is ready, yet taps remain dry.

बलरामपुर: 2.89 करोड़ की परियोजना पर लापरवाही का ग्रहण, टंकी तैयार फिर भी सूखे नल

Tue, 24 Nov 2026 07:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 07:33 PM IST
सार

जल जीवन मिशन के तहत सेखुईकला में बनी पानी की टंकी से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। परियोजना के नाम पर सड़कें भी खोदकर छोड़ दीं। पाइप खुले में पड़े हैं और कीमती उपकरण खराब हो रहे हैं।

विज्ञापन
Balrampur: Negligence mars a ₹2.89 crore project; water tank is ready, yet taps remain dry.
सेखुईकला ग्रामीण में बनी पानी की टंकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर शहर से सटे सेखुईकला गांव में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने की 2.89 करोड़ रुपये की परियोजना जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण लगभग 90 फीसदी पूरा होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। नतीजा यह है कि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर, परिसर में लगा सोलर सिस्टम और अन्य उपकरण इस्तेमाल के इंतजार में पड़े हैं। समय से संचालन शुरू न होने के कारण इनके खराब होने की आशंका भी बढ़ रही है।

विज्ञापन


परियोजना के नाम पर गांव की सड़कों को खोदकर पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया, लेकिन कई जगह सड़कें बदहाल छोड़ दी गई हैं। राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। पाइप भी कई स्थानों पर इधर-उधर पड़े हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नवजात के दिल में फंसा था टूटी पाइपलाइन का टुकड़ा, डॉक्टरों ने बिना बड़ा चीरा लगाए कैथेटर से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएनबी के खाते से 1.26 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, भाई-भतीजे समेत बैंक मैनेजर पर केस; जानिए पूरा मामला


ग्रामीणों का कहना है कि योजना का उद्देश्य घरों तक साफ पानी पहुंचाना था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बाबूलाल ने बताया कि टंकी बनने के बाद भी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। माहतो का कहना है कि जलापूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों की उम्मीदें अधूरी हैं और परिसर में लगे उपकरण बेकार पड़े हैं। कल्लू वर्मा ने सड़कें खोदकर छोड़ने पर नाराजगी जताई। मेहताब ने कहा कि पाइपलाइन का काम अधूरा रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन सुरेंद्र कुमार का कहना है कि परियोजना का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य पूरा कराकर शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था को शीघ्र काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed