{"_id":"6b05a513c6ec53b80108650a","slug":"up-owaisi-and-chandrashekhar-azad-to-show-their-strength-from-a-common-platform-mega-rally-in-lucknow-on-26t-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद एक मंच से दिखाएंगे ताकत, 26 को लखनऊ में महारैली; दस लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद एक मंच से दिखाएंगे ताकत, 26 को लखनऊ में महारैली; दस लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य
Tue, 24 Nov 2026 08:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:24 PM IST
सार
Owaisi and Chandrashekhar: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी संयुक्त रूप से लखनऊ में बड़ी जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : PTI
विस्तार
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में महारैली करेगा। इसे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी संबोधित करेंगे। गठबंधन बनने के बाद यह दोनों दलों की पहली बड़ी रैली होगी। इसके जरिये दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य हिमांशु वाल्मीकि ने रैली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महारैली में दस लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संपर्क और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों दलों ने 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त रूप से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का एलान किया था। अब पहली महारैली के जरिये गठबंधन दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेगा। रैली में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, रोजगार, समानता, किसानों की समस्याओं और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
महारैली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और राजनीतिक एजेंडे को भी सामने रखा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव यशवंत मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम, जिलाध्यक्ष अजय भारती, प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्पित पटेल और जोन मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
