{"_id":"5d22ed0c8ebc3e6d0954eaf7","slug":"meteorological-department-predicts-rain-in-coming-days-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसूनी करंट जोरों पर, मौसम विज्ञानी बोले- आज और कल भी झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसूनी करंट जोरों पर, मौसम विज्ञानी बोले- आज और कल भी झमाझम बारिश के आसार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वायुमंडल में बढ़कर 100 प्रतिशत तक पहुंचे आर्द्रता स्तर के चलते आने वाले दो दिनों में समेत आसपास के इलाकों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है।
2 of 5
पानी से लबालब सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसूनी करंट जोरों पर चल ही रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्व नम हवाओं से वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत जा पहुंचा है। ऐसे में बारिश की परिस्थितियां अनुकूल हैं। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादलों के छाये रहने के अलावा सोमवार व मंगलवार तक रुक-रुक कर कई चरणों में धीमी-तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
3 of 5
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इन सबके बीच रविवार को सुबह से शाम तक आते-जाते बादलों ने शहर में लगभग 50 मिमी. बारिश में तर-ब-तर किया। सुबह से हवा के झोंकों के साथ बादलों की आंख मिचौली ने दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश से भिगोया। हजरतगंज, कैंट, डालीबाग, कानपुर रोड, आशियाना के इलाकाें में दोपहर के समय भारी बारिश हुई जबकि ट्रांसगोमती में रुक-रुक कर धीमी तेज बारिश, बूंदाबांदी का दौर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पानी से लबालब सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 49.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। ये रविवार को इस दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर दर्ज बारिश से अधिक मापी गई।
विज्ञापन
5 of 5
पानी में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बारिश बूंदाबांदी के चलते दोपहर बाद खुशनुमा हुए मौसम के चलते शहर के पार्क, गोमतीनगर के दर्शनीय स्थलों पर रौनक रही। बारिश बदली के चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया। ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 34.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य 26.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।