फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 79.29% of candidates appeared for the Subordinate Services Selection Commission exam.

UPSSSC: ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते परीक्षार्थी गिरफ्तार, 79.29 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Sun, 23 Aug 2026 06:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 23 Aug 2026 06:35 PM IST
सार

यूपीएसएसएसी  द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा में 79.29 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, लखनऊ में एक अभ्यर्थी ब्लू टूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया।

विज्ञापन
UP: 79.29% of candidates appeared for the Subordinate Services Selection Commission exam.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा रविवार को प्रदेश के 12 जनपदों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा में 79.29 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल करते एक परीक्षार्थी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को लखनऊ के महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया। उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस समेत मोबाइल फोन और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

एसटीएफ एएसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल करने पहुंचा है। एसटीएफ टीम ने जौनपुर निवासी परीक्षार्थी बृजेश कुमार यादव को पकड़ लिया। वर्तमान में वह प्रयागराज में रह रहा था। पूछताछ में बृजेश ने बताया कि प्रयागराज निवासी रमेश चंद्र पटेल ने उसे ब्लूटूथ डिवाइस दी थी। डिवाइस को उसने अपनी अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र में पहुंचाया था। डिवाइस को छिपाने के लिए उसने बनियान में एक जेब भी सिलवाई थी, ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो।

विज्ञापन

10 लाख दिए थे: आरोपी के मुताबिक इस काम के लिए उसने रमेश चंद्र पटेल को एडवांस के तौर पर 10 लाख रुपये दिए थे। परीक्षा पास होने पर और रकम देना होता। मामले में महानगर थाने में रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रमेश की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए
परीक्षा के लिए आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, शाहजहांपुर और बांदा में कुल 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विभिन्न विभागों के कुल 2,587 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1,00,602 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 79,772 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 20,830 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 79.29 प्रतिशत रही।



परीक्षा के सुचारु संचालन और प्रभावी निगरानी के लिए 500 सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 14,696 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर स्थापित 10,674 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी की गई। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा जनपद के लिए अलग हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed