फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, समरसता भोज भी हुआ

Sun, 23 Aug 2026 06:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, समरसता भोज भी हुआ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर ने रविवार को संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय लोगों के साथ समरसता भोज भी आयोजित किया गया।


कलश यात्रा पश्चिम विधानसभा के मंडल- एक स्थित मनपूर्णा मंदिर से शुरू होकर मसानी देवी मंदिर तक निकाली गई। महिलाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं यात्रा की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज को बिना भेदभाव के एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने श्रम का सम्मान करने और मानवता को सर्वोपरि मानने पर जोर दिया। नीरज सिंह ने बताया कि उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और एकता की दिशा में प्रेरित करते हैं। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती पर महानगर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि यात्रा में प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री सतेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि कुंदन गौतम भी शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed