फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: आज नीलाम होंगी पारा इलाके से पकड़ी गईं 243 भैंसें

Sun, 23 Aug 2026 06:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
आज नीलाम होंगी पारा इलाके से पकड़ी गईं 243 भैंसें
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय में दो बजे होगी

टीम पर पथराव के बाद विशेष अभियान में गईं पकड़ी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। टीम पर पथराव के बाद पारा इलाके में नगर निगम और पुलिस की ओर से पांच दिन तक लगातार चलाए गए अभियान में अवैध डेयरियों से पकड़ी गईं 243 भैंसों को नगर निगम नीलाम करेगा। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में भैंसों की नीलामी होगी। करीब छह साल पहले भी इसी तरह की नीलामी की गई थी।


करीब एक सप्ताह पहले पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पशुपालकों ने पथराव कर हमला कर दिया था। इसमें एक पुलिस का एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हुआ था। नगर निगम के तीन कर्मचारी भी चोटिल हुए थे और तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं थी। इस मामले में नगर निगम और दरोग की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद मंगलवार को विशेष अभियान इलाके में चलाया गया। महापौर सषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार व पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर गए थे। उस दिन 100 से अधिक भैंसे पकड़ी गईं थीं । उसके बाद कई दिन तक लगातार यहां पर अभियान चलाया गया और कुल 243 भैंस पकड़ी गईं। अब प्रशासन इनको नीलाम कर रहा है। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है और सोमवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में दोपहर दो बजे नीलामी होगी। नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि खुली नीलामी होगी। बोली लगाने वाले को 1.02 लाख रुपये जमा करने होंगे, उसके बाद ही वह बोली लगा सकेगा। जो सबसे अधिक बोली लगाएगा उसको भैंस बेच दी जाएगा लेकिन 21 हजार रुपये से कम बोली मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed