फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Four gifts for UP's cooks, "school theft" in the state, read the top stories.

UP Big News: यूपी के रसोइयों को चार सौगातें, प्रदेश में "स्कूल चोरी", ढूंढने पर एक लाख इनाम, पढ़ें बड़ी खबरें

Sun, 23 Aug 2026 05:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 23 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

रक्षाबंधन के पर्व से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइया बहनों को चार सौगातें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश में स्कूल चोरी का आरोप लगाते हुए ढूढने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख बड़ी खबरें:

विज्ञापन
UP Big News: Four gifts for UP's cooks, "school theft" in the state, read the top stories.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षाबंधन के पर्व से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइया बहनों को चार सौगातें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश में स्कूल चोरी का आरोप लगाते हुए ढूढने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, आप सांसद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की योजना बनाई। इन सबके बीच राम मंदिर निर्माण समिति और ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों के बीच खींचतान भी चर्चा का विषय है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख बड़ी खबरें: 

विज्ञापन

रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ; 'आप' को बताया दुश्मन, सावधान रहने की सलाह
यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी में अब 'स्कूल चोरी', जमीन से गायब पाठशालाओं को ढूंढने वाले को आप संजय सिंह देंगे एक लाख रुपये
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में 'स्कूल चोरी' के एक अद्भुत और अनोखे मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें 'ऑपरेशनल' दिखाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, आरक्षण के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई का किया एलान
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की की। मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण के लिए भाजपा सबसे बड़ा खतरा है। पढ़ें पूरी खबर

मायावती की सीधी बात: बोलीं- आरक्षण विरोधी तत्वों को संरक्षण न दें सरकारें, सस्ती राजनीति से बचने की दी नसीहत
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान में दिए गए आरक्षण के विरोध में हाल में हुए प्रदर्शन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ें पूरी खबर  

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट और निर्माण समिति के बीच बढ़ी दूरियां, प्रकरण के बाद बदले समीकरण; चंपत के 'लेटर बम' ने बढ़ाई तपिश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राम मंदिर निर्माण समिति के बीच तल्खी अब सिर्फ चर्चाओं तक सीमित नहीं रह गई है। ट्रस्ट और समिति के बीच बढ़ती दूरी का असर अब औपचारिक बैठकों में साफ दिखाई देने लगा है। पढ़ें पूरी खबर 

सरकारी स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाना पड़ा भारी, अधिवक्ता समेत दो युवकों पर FIR; थाने बुलाकर पूछताछ
विकास खंड सरूरपुर के गांव कालंद के सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन युवकों ने स्कूल के पेयजल स्थल, शौचालय, कक्षाओं और परिसर के पिछले हिस्से की स्थिति दिखाई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed