फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंगों ने समाचार पत्र वितरक के घर पर बोला धावा, की मारपीट व तोड़फोड़, फिर धमकी देकर भागे

Tue, 12 Nov 2019 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
men attacked on a newspaper distributor, injured in lucknow
दबंगों ने समाचार पत्र वितरक को घर में घुसकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी समाचार पत्र विक्रेता मुकेश रावत पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस दबंगों को बचाने में जुटी है।

men attacked on a newspaper distributor, injured in lucknow
समाचार पत्र वितरक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
मुकेश के मुताबिक, वह अपने घर में मौजूद थे। इस बीच गांव के ही राजेश, दिनेश, प्रवेश, रामपाल व छोटेलाल ने अपने साथियों के संग घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने घर का मुख्य गेट भी तोड़ दिया और घुसकर तोड़फोड़ की।
men attacked on a newspaper distributor, injured in lucknow
समाचार पत्र वितरक को लगी चोट - फोटो : अमर उजाला

विरोध पर मुकेश, अखिलेश व राम भजन रावत को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद हमलावर लाइसेंसी असलहे लहराते हुए धमकी देकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
men attacked on a newspaper distributor, injured in lucknow
दबंगों ने समाचार पत्र वितरक को घर में घुसकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

मुकेश के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर जाने दिया गया।

विज्ञापन
men attacked on a newspaper distributor, injured in lucknow
समाचार पत्र वितरक पर हमला - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार कुशवाहा के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि, मुकेश ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed