{"_id":"5dca5d5e8ebc3e5b764cc111","slug":"men-attacked-on-a-newspaper-distributor-injured-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने समाचार पत्र वितरक के घर पर बोला धावा, की मारपीट व तोड़फोड़, फिर धमकी देकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगों ने समाचार पत्र वितरक के घर पर बोला धावा, की मारपीट व तोड़फोड़, फिर धमकी देकर भागे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दबंगों ने समाचार पत्र वितरक को घर में घुसकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी समाचार पत्र विक्रेता मुकेश रावत पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस दबंगों को बचाने में जुटी है।
2 of 5
समाचार पत्र वितरक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश के मुताबिक, वह अपने घर में मौजूद थे। इस बीच गांव के ही राजेश, दिनेश, प्रवेश, रामपाल व छोटेलाल ने अपने साथियों के संग घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने घर का मुख्य गेट भी तोड़ दिया और घुसकर तोड़फोड़ की।
3 of 5
समाचार पत्र वितरक को लगी चोट
- फोटो : अमर उजाला
विरोध पर मुकेश, अखिलेश व राम भजन रावत को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद हमलावर लाइसेंसी असलहे लहराते हुए धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दबंगों ने समाचार पत्र वितरक को घर में घुसकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
समाचार पत्र वितरक पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार कुशवाहा के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि, मुकेश ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।