फैजाबाद में अपने जीजा को उसके घर छोड़कर वापस लौट रहे युवक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है फिर हत्या की वजह बेहद उलझाने वाली है।
2 of 4
फैजाबाद में मर्डर
- फोटो : amar ujala
घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है। रुदौली के वजीरगंज मोहल्ला निवासी अलीम (22) अमपने जीजा अनवारुल को उनके घर पकड़ियागांव छोड़ने गया था।
3 of 4
फैजाबाद में मर्डर
- फोटो : amar ujala
अनवारुल ने बताया कि वह उन्हें नौ बजे छोड़कर घर वापस निकल गया। दस बजे तक घर न पहुंचने पर उसे फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंता होने पर जीजा अनवारुल उसे ढूंढ़ने निकले तो कर्मा और आजादनगर के बीच सड़क के किनारे उसकी खून से सनी लाश मिली।
4 of 4
फैजाबाद में हत्या
- फोटो : amar ujala
अलीम की बाइक गायब थी जबकि पर्स और मोबाइल वहीं थे। उसके पेट में गोली मारी गई थी। अनवारुल ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बेहद सीधा था और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। मृतक रुदौली रेलवे स्टेशन पर टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस करता था। प्रथमदृष्टया लोग इसे लूट की घटना मान रहे हैं लेकिन हत्यारों के पर्स और मोबाइल न ले जाने से मामला उलझ गया है।