Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Along with conquering the outside world, strengthen the inner world of the mind as well: Rajnath

बाहरी दुनिया जीतने के साथ मन की दुनिया को भी मजबूत बनाएं : राजनाथ

Sat, 14 Nov 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Along with conquering the outside world, strengthen the inner world of the mind as well: Rajnath
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मना स्थापना दिवस।
लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत तेजी से अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन बाहरी दुनिया जीतने के साथ हमें अपने मन की दुनिया को भी मजबूत बनाना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम बाहरी दुनिया में जीत हासिल करें और अपनी आंतरिक दुनिया में हार जाएं। आध्यात्मिकता मन को स्थिर रखने और जीवन में संतुलन बनाने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के 90 वर्ष और लखनऊ में 72 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में निर्मित दिव्य संस्कृति भवन एवं गुलजार उपवन (राजयोग प्रशिक्षण केंद्र) के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य का मन छोटा नहीं होना चाहिए। छोटे मन का कोई बड़ा नहीं हो सकता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता। विशाल मन से ही आनंद और आध्यात्मिक ऊंचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि सच्चा आध्यात्मिक विकास व्यक्ति को संसार से दूर नहीं करता, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाता है। देश केवल कानूनों से नहीं, चरित्र से चलता है। कानून व्यवस्था बनाए रख सकते हैं, लेकिन समाज में विश्वास और सद्भाव अच्छे संस्कारों से पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हम हारें या जीतें, उचित कार्य ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे तकनीक का इस्तेमाल करें, लेकिन उसे अपने ऊपर हावी न होने दें। कॅरिअर पहचान दिलाता है, जबकि चरित्र सम्मान दिलाता है। सफलता से अधिक जीवन की सार्थकता इस बात में है कि व्यक्ति से कितने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। युवा वैज्ञानिक, सैनिक, शिक्षक, उद्यमी या अधिकारी बनें, लेकिन राष्ट्रहित सर्वोपरि रखें।

समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, दिल्ली के ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका आशा दीदी, ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू के अतिरिक्त महासचिव मृत्युंजय भाई, मनोरमा बहन और राधा बहन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने संस्था की 90 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि दिव्य संस्कृति भवन आध्यात्मिक ज्ञान, शांति और सकारात्मक विचारों के प्रसार का केंद्र बनेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed