Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PSPB begins with a win

Lucknow News: पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज

Sat, 14 Nov 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
PSPB begins with a win
पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 
लखनऊ। ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को गत विजेता पीएसपीबी ने जीत से आगाज किया। टीम ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आसान मुकाबले में 4-2 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों के तहत इंडियन एयरफाेर्स ने जीएसटी चेन्नई को 4-3 और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एससीआर को 3-1 गोल से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन

पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में पीएसपीबी और बीएसएफ के बीच पूल ए का मुकाबला रोमांचक रहा। शुरुआती क्वार्टर में बीएसएफ ने आक्रामक शुरुआत की। 12वें मिनट में अमरबीर सिंह ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बीएसएफ ने रक्षात्मक रणनीति अपनाई लेकिन गत चैंपियन पीएसपीबी ने जल्द ही खेल का रुख पलट दिया। 18वें मिनट में सुदीप ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 30वें मिनट में तलविंदर सिंह ने गोल दागकर पीएसपीबी को 2-1 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भी पीएसपीबी का दबदबा रहा। 33वें मिनट में सुनील यादव ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर बढ़त 3-1 कर दी। चौथे क्वार्टर के 49वें मिनट में सुदीप चिरमाको ने पेनाल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल दागा। इससे पीएसपीबी की बढ़त 4-1 हो गई। बीएसएफ ने 55वें मिनट में विल्सन के पेनाल्टी काॅर्नर पर किए गए गोल से अंतर कम करने की कोशिश की, नाकाफी साबित हुआ। इस तरह पीएसपीबी ने 4-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पूल डी के एक अन्य मुकाबले में एयरफोर्स ने जीएसटी चेन्नई को 4-3 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। जीएसटी चेन्नई ने तीसरे मिनट में पेनाल्टी काॅर्नर पर गोल कर बढ़त बनाई। नौवें मिनट में एयरफोर्स के मनीष ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए और मुकाबला 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया। अंतिम क्वार्टर में एयरफोर्स को पेनाल्टी काॅर्नर मिला। 53वें मिनट में नितेश ने इस मौके को गोल में बदलकर टीम को 4-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम समय तक एयरफोर्स ने अपनी बढ़त कायम रखी। दिन के एक अन्य मुकाबले में पीएनबी ने एससीआर को 3-1 से हराया। एससीआर के राजू पाल ने 13वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद पीएनबी ने आक्रामक तेवर अपनाए। 19वें मिनट में अभिमन्यु ने फील्ड गोल कर स्कोर बराबर किया। 32वें मिनट में गुरसिमरन सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर पीएनबी को बढ़त दिलाई। इसके बाद 41वें मिनट में सचिन ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। यह गोल निर्णायक साबित हुआ।

पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 

पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 

पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 

पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 

पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 

पीएसपीबी ने किया जीत से आगाज 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed