फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिन में 6 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, जानें- आने वाले दिनों के लिए क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

Thu, 05 Nov 2020 11:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
lucknow Weather Update: weather prediction for coming days in month of november
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजालाॅ

लखनऊ में चार दिनों में न्यूनतम पारे में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात और भोर की ठंड में इजाफा हुआ है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप नदारद रही। इसके पहले बुधवार को दिन का न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम का असर सुबह की सैर पर जाने वालों की वेशभूषा को देखकर भी लगाया जा सकता है। घरों में कूलर व पंखे पहले ही बंद हो चुके हैं। 

lucknow Weather Update: weather prediction for coming days in month of november
- फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, न्यूनतम पारे में गिरावट अभी जारी रहेगी। नवंबर की शुरुआत से ही सरक रहा पारा रात की ठंड बढ़ाता जा रहा है। दिन में धूप खिलने के चलते मौसम अभी सामान्य बना हुआ है।
lucknow Weather Update: weather prediction for coming days in month of november
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बीते दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। विंड पैटर्न उत्तर पछुआ हवाओं के चलते रात व सुबह का पारा कम दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow Weather Update: weather prediction for coming days in month of november
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में न्यूनतम पारे में सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय धुंध रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य रह सकता है। हालांकि, धीरे-धीरे माहौल में ठंडक घुलती जा रही है। शाम होते-होते दोपहिया वाहन चलाने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस की जाने लगी है।

 


 

विज्ञापन
lucknow Weather Update: weather prediction for coming days in month of november
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर में ऐसे गिरा पारा 
तारीख   पारा (डिग्री सेल्सियस में)

             उच्चतम    न्यूनतम 
  1           30.9       18.1
  2           29.7       14.4
  3          30.2        13.0
  4          31.0        12.0 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed