फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौकी के सामने ‘अम्मा’ तड़पती रहीं, मदद के लिए बेटी गिड़गिड़ाती रही लेकिन नहीं पसीजा पुलिस का दिल

Sat, 19 May 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 May 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
lucknow police did not help the old lady
चौकी के पास बेहोश पड़ी रहीं बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

चार महीने पहले खुदकुशी करने जा रही महिला की मदद कर सोशल मीडिया में तारीफें बटोरने वाली पीजीआई पुलिस ने शुक्रवार सुबह अपनी अमानवीय करतूत से खाकी को शर्मसार कर दिया। तेलीबाग चौकी के सामने सड़क पर गिरकर तड़प रही बीमार ‘अम्मा’ को सहारा देने के बजाए पुलिसकर्मी तमाशबीन बनकर खड़े रहे। 

lucknow police did not help the old lady
बेहोश महिला - फोटो : अमर उजाला
वृद्धा की बेटी मदद के लिए हाथ जोड़कर चीखती रही लेकिन पुलिसकर्मियों में जुंबिश नहीं हुई। राहगीरों की मदद से वृद्धा को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की संवेदनहीनता का यह नजारा सुबह लगभग सात बजे का है। बिहार निवासी एक वृद्धा पीजीआई में उपचार कराने आई थीं।
lucknow police did not help the old lady
बेहोश पड़ी बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बिहार वापस जा रही थीं। वह बेटी के साथ ऑटो से चारबाग रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थीं तभी तेलीबाग चौकी के ठीक सामने पीछे से आ रही बेकाबू स्कूल बस ने टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया और वृद्धा व उनकी बेटी और दामाद बीच सड़क पर गिर पड़े जबकि स्कूल बस का चालक वाहन लेकर भाग निकला। वृद्धा के मूत्रनली पड़ी थी और थैली बंधी थी। हादसे से उनके सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow police did not help the old lady
चौकी के पास बेहोश पड़ी रहीं बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

उनकी हालत देखकर बेटी मदद के लिए चीखने लगी। वृद्धा को तड़पता देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इस दौरान सामने चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने चार कदम चलकर मौके पर जाने की जहमत तक नहीं उठाई। 

विज्ञापन
lucknow police did not help the old lady
बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
उधर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलटने की सूचना मिली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed