फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक चोरी मामले में बड़ा खुलासा: 17 को लखनऊ आया गैंग, चार दिन की रेकी... पता लगाया था- कहां-कहां लगे हैं कैमरे

Tue, 24 Dec 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Dec 2024 09:15 AM IST
सार

लखनऊ में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 
चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर शनिवार रात भीतर घुसे चोरों ने 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों रुपये के जेवर पार कर दिए थे।  

विज्ञापन
Lucknow bank robbery case Big reveal bihar Gang came to Lucknow on 17th did Reiki for four days
Lucknow bank robbery case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर काट कर करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बिहार का गिरोह 17 दिसंबर को ही लखनऊ आ गया था। लगातार चार दिनों तक गिरोह ने बैंक और आसपास के इलाके की रेकी की। इस दौरान गिरोह ने बैंक में आसानी से दाखिल होने के रास्ते की तलाश की। आसपास कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसका भी पता लगाया। चार दिन एक-एक चीज की बारीकी से रेकी करने के बाद गिरोह ने तय किया कि शनिवार की रात वारदात अंजाम दी जाएगी।
Lucknow bank robbery case Big reveal bihar Gang came to Lucknow on 17th did Reiki for four days
इसी बैंक में हुई करोड़ों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात 12 बजे के आसपास गिरोह दो बाइकों से बैंक के पास पहुंचा। बैंक से कुछ दूरी पर बाइकों को खड़ी कर खाली प्लॉट के रास्ते बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए। चूंकि उनको पता था कि सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां है, इसलिए पहचान छिपाने के लिए किसी ने मुंह पर नकाब लगा रखा था, तो किसी ने हेलमेट पहना हुआ था।
 
Lucknow bank robbery case Big reveal bihar Gang came to Lucknow on 17th did Reiki for four days
दीवार काटकर बैंक में घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी
आपको बता दें कि लखनऊ के चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर शनिवार रात भीतर घुसे चोरों ने 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों रुपये के जेवर पार कर दिए। साढ़े तीन घंटे तक चोर वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। रविवार दोपहर बैंक के बगल में स्थित फर्नीचर दुकानदार बैंक की दीवार से सटे अपने प्लॉट पर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी छानबीन की। चोरों की तलाश के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की छह टीमें गठित की गई हैं। वारदात मटियारी पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूरी पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow bank robbery case Big reveal bihar Gang came to Lucknow on 17th did Reiki for four days
चोरों से बरामद आभूषण और नकदी - फोटो : अमर उजाला
कंचनपुर मटियारी में जफर अली की फर्नीचर की दुकान है। दुकान के पीछे खाली प्लॉट है। दुकान से सटा इंडियन ओवरसीज बैंक है। रविवार दोपहर जफर अली का बेटा दुकान के पीछे प्लॉट पर पहुंचा तो बैंक की दीवार में ढाई फीट चौड़ी सेंध लगी दिखी। जफर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि चोरों ने बैंक के अंदर तक सेंध लगाई थी। खबर मिलते ही बैंक मैनेजर संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी बैंक पहुंच गए। बैंक का ताला खोलकर देखा गया तो स्ट्रांग रूम की दीवार कटी थी और वहां बने 90 में से 42 लॉकर टूटे थे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को पड़ताल के लिए बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल से 200 मीटर तक ही जा सका। इसके बाद टीम ट्रेस नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Lucknow bank robbery case Big reveal bihar Gang came to Lucknow on 17th did Reiki for four days
बैंक के अंदर बात करता चोर - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में दिखे नकाबपोश चार चोर, बैंक की तिजोरी सुरक्षित
एसीपी विभूतिखंड राधारमण सिंह ने बताया कि बैंक के अंदर चोर रात 12:30 पर अंदर घुसे थे और सुबह चार बजे सामान बटोर कर भाग गए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि चोरों ने सिर्फ बैंक में रखे लॉकरों को ही तोड़ा था। अंदर रखी तिजोरी पूरी तरह सुरक्षित मिली। बैंक मैनेजर ने बताया कि तिजोरी में रखे 12 लाख रुपये सुरक्षित मिले
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed