राजधानी लखनऊ में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों का माल करके सनसनी फैलाने वाले बदमाशों का एक बार फिर पुलिस से सामना हुआ। बिहारी बदमाशों ने यूपी पुलिस से पंगा लेने का दुस्साहस किया। नतीजा एक बदमाश ढेर हो गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। अब तक तीन बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक ढेर हो गया।
वहीं इस गिरोह में शामिल दो बदमाश बिहार भागने की कोशिश कर रहे थे। इसमें एक सफल हो गया है। जबकि, दूसरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मृत बदमाश की पहचान सन्नीदयाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर प्रदेश बिहार के रूप में हुई है। यह भुठभेड़ मंगलवार की तड़के गाजीपुर पुलिस से बक्सर सीमा पर हुई है। एसपी के मुताबिक मृत बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
2 of 14
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
पेट में गोली लगने से घायल
मामला चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी इलाके स्थिति इंडियन ओवरसीज बैंक का है। 21 दिसंबर की देर रात चोरों ने बैंक में घुसकर 42 लॉकर काटे। करोड़ों के गहने और नकदी पार कर दी। चोरी करने वाले दो बदमाशों का सोमवार रात करीब 12:30 बजे किसान पथ पर पुलिस से सामना हुआ। इस दौरान कार सवार बदमाश बिहार के असरगंज निवासी सोबिंद कुमार के पेट में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, मौके से उसका एक साथी भाग निकला। घायल बदमाश सोबिंद को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
3 of 14
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख कार सवार चोर भागने लगे
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि फरार चोरों की तलाश में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार सवार दो चोर चिनहट स्थित किसान पथ के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम जैसे ही वहां पहुंची कार सवार चोर वहां से भागने लगे।
4 of 14
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खुद को पुलिस से घिरता देख चोरों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। गोली चोर सोबिंद कुमार के लगी, जबकि उसका साथी वहां से भाग खड़ा हुआ। मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।
5 of 14
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम भागे हुए चोर की तलाश में जुटी
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि घायल सोबिंद को पहले सीएचसी मल्हौर और फिर वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी मौत हो गई। चोरों की कार से काफी मात्रा में चोरी के किए जेवरात मिले हैं। अभी उनका वजन व मूल्य का सही आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम भागे हुए चोर की तलाश में जुटी है।