फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में महिलाओं के बीच जाकर प्रियंका ने की बात और जानी उनकी समस्याएं, देखें तस्वीरें

Fri, 29 Mar 2019 06:58 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: पल्लवी कश्यप Updated Fri, 29 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka gandhi interacts with women in ayodhaya
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
अपने अयोध्या दौरे के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा कुमारगंज के हरदोईया अटका में आयोजित नुक्कड़ सभा में महिलाओं के बीच पहुंचीं। वहां महिलाओं ने प्रियंका से अपना ऐसा नाता जोड़ा कि वे उनके बीच में जाकर बैठ गईं। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बातचीत की। प्रियंका से बात करने वाली महिलाओं में सुशीला सिंह सुनैना सिंह रीता सिंह कर्म राजी सुनीता एवं अंशिका सिंह रही। 
lok sabha election 2019 : priyanka gandhi interacts with women in ayodhaya
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए महिलाओं ने अपने हाथ पकवान बनाए, जिसे प्रियंका ने बड़े प्रेम से चखा। इससे पहले वह मसौधा गईं थीं। यहां रानी बाजार के सरियावां चौराहे पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत


lok sabha election 2019 : priyanka gandhi interacts with women in ayodhaya
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
महिलाओं से बात करते हुए प्रियंका ने भरोसा दिलाया कि आप हमारी सरकार बनाने में मदद करें, हम आपकी समस्याओं को दूर कर देंगे। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज का अभाव है। रोड की हालत काफी खराब है, चिकित्सा के लिए काफी दूर फैजाबाद जाना पड़ता है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि हमारी सरकार बनवाइये आपकी सभी मांगे जरूर पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka gandhi interacts with women in ayodhaya
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
कक्षा 12 की छात्रा अंशिका सिंह से प्रियंका ने पूछा कि लोकतंत्र क्या है? इस पर प्रियंका ने बताया कि जनता द्वारा जनता की सरकार चुनना ही लोकतंत्र है। इसके अतिरिक्त महिलाओं से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरार छात्रा ने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka gandhi interacts with women in ayodhaya
प्रियंका गांधी - फोटो : ani
यात्रा के दौरान नुक्कड सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। जनता सब समझती है, अब झूठ बोलने की राजनीत नहीं चलने वाली। जनता झूठ बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गरीबों के कर्ज माफी के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं है, लेकिन अमीरों को दोनों हाथों से करोड़ों रुपए बांटा गया है। उन्होंने कहा कि अमीरों को 317 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed