{"_id":"58e69f764f1c1b82575b5e32","slug":"lathicharge-on-women-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके का विरोध कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज, दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके का विरोध कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज, दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें
Fri, 07 Apr 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ कन्या पूजन कर रहे और महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की खातिर एंटी रोमियो अभियान चलवा रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी ही पुलिस शराब जैसी चीज का विरोध करने पर महिलाओं पर बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हट रही। इतना ही नहीं अब तो शराब ठेकों के विरोध पर महिलाओं की भी गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
2 of 4
बृहस्पतिवार को जानकीपुरम के छुइयांपुरवा चौराहे पर ठेका हटवाने पहुंची महिलाओं पर एसएसआई शशिकांत के आदेश पर महिला सिपाहियों ने लाठियां बरसाईं। पुलिस का कहना है कि नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार को दोपहर सहारा स्टेट रोड की दोनों पटरियों पर अवैध कब्जे हटाने को गई थी। इस बीच छुइयापुरवा चौराहे पर बड़ी संख्या में महिलाएं जमा हो गईं। महिलाओं ने आक्रोश जताया और कहा कि नगर निगम टीमें आए दिन अवैध कब्जे हटाने तो चली आती है, लेकिन शराब ठेका हटाने के नाम पर जाली हटाकर चली जाती है।
3 of 4
नतीजा यह होता है कि दस्ते के लौटते ही वहां फिर ठेका खुल जाता है। महिलाओं ने देशी शराब ठेका न हटाने पर विरोध जताया व नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख एसएसआई यशकांत ने भीड़ को खदड़ने के लिए पुलिस टीम से लाठियां भंजवानी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ महिलाओं को चोट भी आई है। घटना से नाराज महिलाओं ने भी पुलिस टीम के ऊपर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कुछ भी सुनने को तैयार नहीं पुलिस, दी देख लेने की धमकी हंगामे की सूचना पर मौक पर पहुंची महिला मोर्चा बीजेपी से वार्ड अध्यक्ष सीमा स्वर्णकार ने जब एसएसआई से बात करनी चाही तो कोई भी बात करने से साफ मना कर दिया और कार्रवाई में बाधा डालने पर देख लेने की धमकी भी दे डाली। महिलाओं व बुजुर्गों से पुलिस की अभद्रता का उन्होंने विरोध किया तो एसएसआई जानकीपुरम यशकांत सिंह उनसे भिड़ गया। महिला सिपाहियों को भीड़ पर लाठी चार्ज कर खदेड़ने का आदेश दे दिया। इसके बाद महिलाओं व बुजुर्गों दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।