फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारबाग स्टेशन लाइवः सुविधाओं का अभाव, अव्यवस्था और मनमानी से यात्रियों का हाल बेहाल, तस्वीरें

Tue, 24 Dec 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Dec 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
lack of facilities at charbagh railway station
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
कोहरे में ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इनके इंतजार में यात्री चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर ‘गठरी’ बने जा रहे हैं। खासकर बुजुर्ग परेशान हैं। यही नहीं पेयजल से लेकर आटो वालों की मनमानी वसूली, पशुओं से लेकर जर्जर प्लेटफॉर्म तक की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है।




 
lack of facilities at charbagh railway station
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग रेलवे स्टेशन व पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ जंक्शन स्टेशन एवन श्रेणी का है। यहां रोजाना करीब डेढ़ लाख यात्रियों का आना-जाना होता है। लेकिन स्टेशनों पर सुविधाओं का अभाव यात्रियों को बहुत सालता है। ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। एक ओर जहां चारबाग के प्लेटफार्मों पर बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से यात्री जमीन पर गठरी बने जा रहे हैं। वहीं उन्हें सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो रहीं। दरअसल, कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों केलिए परेशानी बनी हुई है।

lack of facilities at charbagh railway station
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

‘पुष्पक’ के इंतजार में काट रहे रात
पुष्पक एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में एंट्री के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम लगा है। भीड़ के चलते जिन यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिल पाती है। वह अगले दिन के लिए इंतजार करने लगते हैं। लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर ऐसे यात्रियों की भरमार मिली, जो मंगलवार की पुष्पक के लिए प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे। बहराइच से आए राहुल, सोनू व राजू ने बताया कि सोमवार सुबह जल्दी आ गया था, फिर भी टोकन नहीं मिल पाया और ट्रेन छूट गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lack of facilities at charbagh railway station
मनमाने रुपये वसूल करता ऑटो वाला - फोटो : अमर उजाला
रेट सौ रुपये की जगह 300 की वसूली
चारबाग स्टेशन पर प्रीपेड आटो की सुविधा है। दिन में तय रेट के मुताबिक प्रीपेड आटो चलते हैं, लेकिन शाम ढलते ही जीआरपी की शह पर आटो वालों की मनमानी शुरू हो जाती है। निशांत कुमार ने गोमतीनगर के विशालखंड के लिए लिए प्रीपेड बूथ पर बैठे सिपाही से किराया पूछा तो उसने पहले तो जवाब ही नहीं दिया, जब दोबारा पूछा तो दूसरे सिपाही ने आटो वाले को रोका। आटो वाले ने किराया 300 रुपये बताया। जब बूथ पर लगी लिस्ट देखी गई तो उस पर 100.78 रुपये किराया दर्ज था। इस पर जीआरपी सिपाही ने आटो वाले का समर्थन करते हुए कहा कि सही रेट लिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
lack of facilities at charbagh railway station
स्टेशन पर घूमता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
कुत्तों’ से बचने में लग रहीं चोटें
चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर दिन में जहां बंदरों का आतंक रहता है, वहीं रात में कुत्तों से प्लेटफॉर्म घिरे रहते हैं। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर कुत्तों से बचने के फेर में दो यात्री चोटिल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed