{"_id":"5f433b8b368cab54f80870cd","slug":"is-terrorist-abu-yusuf-told-his-wife-on-phone-we-have-told-all-truth-to-police-you-have-recovered-goods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईएस आतंकी यूसुफ ने फोन पर पत्नी से कहा, हमने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी है, तुम बरामद करा दो सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस आतंकी यूसुफ ने फोन पर पत्नी से कहा, हमने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी है, तुम बरामद करा दो सामान
Mon, 24 Aug 2020 09:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
दिल्ली में पकड़े जाने के बाद जब आईएस आतंकी अबू यूसुफ ने पूछताछ में सारे खुलासे किए और गांव का नाम भी बताया। उसने पुलिस को घर में रखा मानव बम बनाने वाला जैकेट, विस्फोटक व अन्य सामान रखने की जानकारी भी दे दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने गांव की नाकेबंदी कर दी। घर पर पहुंची दिल्ली पुलिस व यूपी एटीएम की टीम ने पत्नी आयशा से फोन पर उसकी बात कराई।
पत्नी आयशा
- फोटो : अमर उजाला
उसने पत्नी से कहा कि हमने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी है घर में रखे संदूक में जो आपत्तिजनक सामान है उसे पुलिस को सौंप दो। आयशा ने भी पुलिस के सामने सारी सच्चाई बताई कि जैकेट तालाब में फेंक दी है और बाकी सामान संदूक में है। पुलिस ने तालाब से जैकेट तथा संदूक से बारूद, बैटरी, तार, बारूद व डेटोनेटर आदि बरामद कर लिया।
अबू युसुफ और उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला/ANI
मां-बाप, पत्नी ने भी मानी यूसुफ की गलती, मांगी माफी
अबू यूसुफ के पिता कफील खान और माता कहकशां व परिवार के अन्य भाई-बहनों ने भी रविवार को बातचीत के दौरान यह बताया कि बेटे ने अक्षम्य गलती की है। लालच तथा बहकावे में आकर उसने यह कदम उठाया। अगर वह दोषी है तो उसे सजा मिले। हम लोगों की यह भी मंशा है कि सरकार एक बार उसे सुधरने का मौका जरूर दे। ऐसे भटके हुए इंसान को ऊपर वाला भी माफ करे।

क्या होता है लोन वुल्फ हमला
- फोटो : अमर उजाला
तीन को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा
यूसुफ का कनेक्शन किन-किन लोगों से था और किस तरह का था इस बात की दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल व यूपी एटीएस की टीम काफी गंभीरता से जांच कर रही है। शनिवार रात पुलिस ने उतरौला नगर से तीन लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। रविवार दिन में पुलिस टीम फिर उतरौला पहुंची।

गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने यूसुफ द्वारा खरीदे गए आपत्तिजनक सामान के दुकानदारों के यहां हाटन रोड आदि स्थानों पर छानबीन की। यूसुफ कहां आता था, कहां जाता था, कहां किन चीजों की खरीदारी करता था, किन लोगों से फोन पर बात करता था इन सारी चीजों की पड़ताल पुलिस बड़ी ही गहनता से कर रही है।