Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rs 90 lakh swindled from 200 people: Case filed against company, its MD

बाराबंकी: रोजगार और ज्यादा ब्याज का झांसा देकर 200 लोगों से ठगे 90 लाख, कंपनी के एमडी समेत 5 पर केस

Sun, 15 Nov 2026 04:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

बाराबंकी में एक कंपनी ने निवेश और रोजगार दिलाने के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों से 90 लाख रुपये की ठगी की है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rs 90 lakh swindled from 200 people: Case filed against company, its MD
ठगी के आरोपों में मुकदमा दर्ज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रामीणों को रोजगार और निवेश पर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर करीब 200 लोगों से 90 लाख रुपये ठगने के आरोप में हरियाणा की उज्जवल धन निधि लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ बड्डूपुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेहपुर के बेहड़ा मिठवारा गांव निवासी उमाकांत वर्मा ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि अप्रैल 2024 में कंपनी के प्रतिनिधि बड्डूपुर के डफरपुर चौराहे पर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को भारत सरकार द्वारा संचालित कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कई प्रमाणपत्र और राजपत्र दिखाए। ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा भी किया गया। करीब 10 दिन बाद हुई बैठक में क्षेत्र के लोगों को एक से पांच साल तक निवेश करने पर अधिक ब्याज देने का लालच दिया गया। लोगों ने भरोसा कर कंपनी से जुड़े एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के पानीपत स्थित कॉर्पोरेट खातों में रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन


उमाकांत के मुताबिक, अप्रैल 2025 तक कुछ खाताधारकों को थोड़ा-थोड़ा भुगतान कर कंपनी ने विश्वास बनाए रखा, लेकिन मई 2025 से सभी का भुगतान बंद कर दिया गया। रुपये मांगने पर टालमटोल किया जाने लगा।इस मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश चौधरी व तीन निदेशकों सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।बड्डूपुर के एसएचओ मनोज सोनकर ने बताया कि सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed