{"_id":"6af9b8e97a4a002f8c082e4a","slug":"sutanpur-case-registered-against-son-of-bjp-councillor-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा सभासद पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता को धमकाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा सभासद पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता को धमकाने का भी आरोप
Sun, 15 Nov 2026 07:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लंभुआ (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, लंभुआ (सुल्तानपुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:21 PM IST
सार
सुल्तानपुर में भजपा सभासद के पुत्र पर युवती का दुष्कर्म और उत्पीड़न करने का आरोप है। युवक पर सत्ता की हनक दिखाकर युवती को धमकाने का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लंभुआ नगर पंचायत के एक मोहल्ले के भाजपा सभासद पुत्र पर युवती (21) के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब छह वर्ष से अधिक समय से सभासद पुत्र ने पीड़िता का शोषण किया। आरोपी मौजूदा समय में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के एक मोहल्ले की पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में वह एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। उस वक्त वह कोचिंग संचालक हरिओम अग्रहरि के संपर्क में आई। आरोपी एक इंटर कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत शिक्षक भी हैं। इस दौरान एक दिन उसे अकेला पाकर हरिओम अग्रहरि ने उसके साथ छेड़खानी कर दी जिससे वह घबरा गई। आरोपी ने उसे सत्ता की हनक बताकर धमकाया भी था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का शोषण शुरू कर दिया। शोषण करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का भी झांसा दिया। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर दूसरी युवती के साथ सगाई की फोटो भेज दी। आरोपी सभासद पुत्र हरिओम अग्रहरि ने सारे आरोप को निराधार बताया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष इन्साफ अली ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
