Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Mulayam Singh Yadav kept his distance from the Ram temple even after visiting the Ramayana fair

अयोध्या: रामायण मेला आकर भी राम मंदिर से दूरी रखते थे मुलायम सिंह, अब अखिलेश बदलने जा रहे हैं कहानी

Sun, 15 Nov 2026 06:18 PM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्रा, अमर उजाला अयोध्या
नितिन मिश्रा, अमर उजाला अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Nov 2026 06:18 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या राम मंदिर जा रहे हैं। वह इस मामले में पिता मुलायम सिंह यादव से अलग लाइन लेते हुए दिखेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya: Mulayam Singh Yadav kept his distance from the Ram temple even after visiting the Ramayana fair
राम मंदिर जाएंगे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या की सियासत में एक ऐसा अध्याय जुड़ने जा रहा है, जिसके पीछे तीन दशक से अधिक पुराना इतिहास है। जिस अयोध्या में कभी मुलायम सिंह यादव रामायण मेले के मंच से धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते थे, उसी अयोध्या में उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों पर गोलियां चली थीं। अब उसी राजनीतिक विरासत के साथ आगे बढ़ रहे उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामलला के दरबार में मत्था टेकने आ रहे हैं।
विज्ञापन


12 दिसंबर को पत्नी एवं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ उनका अयोध्या आगमन प्रस्तावित है। वह पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे और फिर रामलला के दर्शन करने के साथ साधु-संतों से आशीर्वाद लेंगे। पिता ने अयोध्या में रामायण मेले के मंच को अपनी मौजूदगी से जोड़ा, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के सबसे निर्णायक दौर में उनका रुख कारसेवकों के खिलाफ रहा। अब उनके पुत्र उसी राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं, जिसे लेकर समाजवादी राजनीति और भाजपा के बीच दशकों से वैचारिक संघर्ष चलता रहा है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव का अयोध्या से रिश्ता केवल 1990 के गोलीकांड तक सीमित नहीं था। अयोध्या में 1982 से शुरू हुए रामायण मेले को उन्होंने भी संरक्षण दिया। 1989 के बाद जब-जब वह सत्ता में रहे, रामायण मेले में उनकी व्यक्तिगत मौजूदगी भी चर्चा में रही। 2006 में मुख्यमंत्री रहते उन्होंने मेले का उद्घाटन भी किया था। मुलायम रामायण मेले के मंच पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के साथ भी दिखाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार रामलला के दरबार में होंगे अखिलेश
22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अखिलेश यादव को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वह समारोह में शामिल नहीं हुए। उस समय उन्होंने कहा था कि राम के बुलावे पर जाएंगे, किसी के कहने पर नहीं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधायकों का एक दल अयोध्या पहुंचा था, लेकिन सपा प्रमुख उसमें शामिल नहीं हुए थे। आठ अक्तूबर 2026 को वह अयोध्या में भागवत कथा में शामिल होने आए थे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए थे।


राम की पैड़ी से निकाली थी विजय यात्रा
अयोध्या से अखिलेश यादव का भी पुराना राजनीतिक जुड़ाव है। 25 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने राम की पैड़ी से विजय यात्रा निकाली थी। उदय चौराहे से नया घाट तक रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे। नया घाट पर साधु-संतों की अगुवाई में उनका स्वागत हुआ था। इसके बाद करीब आठ किलोमीटर की यात्रा लगभग तीन घंटे में पूरी कर वह गांधी मैदान, फैजाबाद पहुंचे थे। इस दौरान हनुमानगढ़ी में उन्होंने गदा भी उठाई थी। हालांकि तब उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी नहीं लगाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed