आईआरसीटीसी की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन का 16 को उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं, देखें- शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। यात्रियों को 120 दिन पहले ट्रेन में बुकिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशन पर पांच मिनट पहले तक भी टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा। यात्रियों को दस लाख रुपये का ट्रैवेल इंश्योरेंस मिलेगा और लगेज पार्सल की सुविधा भी दी जाएगी।
टूर पैकेज भी बनेंगे: अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि काशी महाकाल एक्सप्रेस को लेकर टूर पैकेज भी बनाए जा रहे हैं। ट्रेन तीर्थयात्रियों को काशी, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, भोपाल, सांची, उज्जैन, भिम्बेटका, अयोध्या व प्रयाग के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।
- वाराणसी इंदौर वाया लखनऊ (82401/02) ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व गुरुवार को वाराणसी से चलेगी। यह लखनऊ, कानपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी।
- वाराणसी इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर (82403/ 04) ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। वाराणसी से यह रविवार को चलेगी और इलाहाबाद, कानपुर, बीना, संत हिरदारामनगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी।