{"_id":"65fc028ffbcefba2ed0f55d5","slug":"ipl-team-lucknow-visits-ram-temple-in-ayodhya-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: रामलला के दरबार में ध्यानमग्न दिखे आस्ट्रेलिया के लेंगर तो जोंटी रोड्स हुए राममय, लखनऊ टीम ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: रामलला के दरबार में ध्यानमग्न दिखे आस्ट्रेलिया के लेंगर तो जोंटी रोड्स हुए राममय, लखनऊ टीम ने किए दर्शन
लखनऊ सुपरजाएंटस के धुरंधर खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ से जुड़े लोग गुरुवार को अयोध्या शहर पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
कोच जस्टिन लैंगर व जोंटी रोड्स के नेतृत्व में आयोजित इस आध्यात्मिक यात्रा में टीम के सहायक कोच एस श्रीराम, खिलाड़ी यश ठाकुर, प्रेरक मांकड़, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, दीपक हूडा शामिल रहे। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी केशव महाराज भी साथ थे जो भगवान राम के अनन्य भक्त हैं। उनकी उपस्थिति ने टीम की यात्रा में सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक महत्व का स्पर्श जोड़ा।
यात्रा के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को अयोध्या के पवित्र स्थलों पर दर्शन, श्रद्धासुमन अर्पित करने और ऐतिहासिक शहर की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत व परंपराओं को देखने का मौका मिला।
2 of 6
केशव महाराज।
- फोटो : amar ujala
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज केशव महाराज ने कहा कि राम मंदिर में प्रवेश करते समय अपार ऊर्जा का अनुभव हुआ। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। भगवान राम का प्रबल भक्त होने के नाते उनके जन्म स्थान पर जाना और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने कहा कि टीम के साथियों के साथ अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के लिए जाना मेरे लिए एक जादुई अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने कहा कि उनकी प्रभु श्रीराम में आस्था है। उन्होंने राम मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन
5 of 6
रामलला के दरबार में जोंटी रोड्स।
- फोटो : amar ujala
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।