{"_id":"5f6575e98ebc3e74920c9932","slug":"high-profile-sex-racket-exposed-in-lucknow-customers-come-from-luxury-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: पॉश कालोनी में चल रहा था गंदा धंधा, लग्जरी गाड़ियों से आते थे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: पॉश कालोनी में चल रहा था गंदा धंधा, लग्जरी गाड़ियों से आते थे ग्राहक
Sat, 19 Sep 2020 08:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना इलाके के शिवाजीपुरम स्थित शिवानी विहार में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से सात युवतियां और पांच पुरुष को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मौके से लग्जरी वाहन, मोबाइल, आपत्तिजनक सामान और नकदी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यहां और कौन-कौन आते थे।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक शिवानी विहार में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर डीसीपी उत्तरी शालिनी ने अलीगंज एसीपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने बृहस्पतिवार देर रात को छापा मारा तो मकान के अंदर से सात युवतियां और पांच पुरूष पकड़े गए।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पकड़े पुरूषों में मकान मालिक रवि गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता के अलावा शिवाजीपुरम का संदीप कश्यप, गाजीपुर जिले के रौजा का रहने वाला राजेश कुमार, हजारीबाग बिहार के विष्णुगढ़ निवासी कैलाश कुमार शाह और यहीं का छट्टन शाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लग्जरी गाड़ियों से आते थे ग्राहक
पुलिस के मुताबिक, सेक्स रैकेट काफी दिनों से चल रहा था। पॉश कालोनी में होने के कारण किसी को संदेह नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी कि यहां पर देर रात को लग्जरी गाड़ियों से लोग आते हैं। इसके बाद मकान के अंदर तेज आवाज में संगीत बजता है। देर रात तक शराब का दौर चलता है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्स रैकेट काफी दिनों से चल रहा था। पॉश कालोनी में होने के कारण किसी को संदेह नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी कि यहां पर देर रात को लग्जरी गाड़ियों से लोग आते हैं। इसके बाद मकान के अंदर तेज आवाज में संगीत बजता है। देर रात तक शराब का दौर चलता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों को सेक्स रैकेट संचालित होने का संदेह भी था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद विशेष टीम बनाकर कुछ दिनों तक रेकी कराई गई। इस दौरान कई लग्जरी गाड़ियों से व्यापारी, ठेकेदार व कुछ बड़े लोगों के पहुंचने की पुष्टि हुई। पुलिस ने इसके बाद यहां छापा मारा। पुलिस को मौके से एक लग्जरी कार, बाइक, 13 मोबाइल, 6820 रुपये, 3 लेडीज पर्स, तीन पुरूषों के पर्स, तीन एटीएम कार्ड मिले हैं।