फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर गूंजा बेरोजगारी का मुद्दा, विरोध में उतरा विपक्ष, मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस  

Fri, 18 Sep 2020 10:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Unemployment issue echoed on PM Modi's birthday in lucknow
विरोध के स्वर... - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन विपक्षी दलों व छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना कर अपना विरोध दर्ज कराया। राजधानी लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कई जगह पर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री आवास, हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

Unemployment issue echoed on PM Modi's birthday in lucknow
मुख्यमंत्री आवास के बाहर चूड़ी लेकर प्रदर्शन कर रहीं सपा की महिलाएं गिरफ्तार 
मुख्यमंत्री आवास के बाहर सपा छात्र सभा की प्रदेश सचिव पूजा यादव के नेतृत्व में हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजीं और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पूजा यादव समेत सभी छात्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Unemployment issue echoed on PM Modi's birthday in lucknow
- फोटो : amar ujala
उधर, बेरोजगारी के मुद्दे पर सड़क पर उतरीं समाजवादी पार्टी की जिला व नगर इकाई की महिलाओं को पुलिस ने सआदत अली खां के मकबरे के पास रोक लिया। महिलाएं जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय जा रहीं थीं। इस दौरान महिलाओं और पुलिस में काफी देर तक नोंकझोंक हुई। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unemployment issue echoed on PM Modi's birthday in lucknow
- फोटो : amar ujala
वहीं सपा छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बर्तन लेकर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जिन वादों के सहारे सरकार में आए थे। वो वादे आज उनके जुमलों में तब्दील हो गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने शिया कॉलेज, हजरतगंज, में प्रदर्शन किया।

हजरतगंज में समोसा लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार 
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर हाथों में समोसा लेकर बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां से पुलिस ने छात्र नेता शिवम त्रिपाठी के साथ शाहनवाज आलम, एसएम आजमी सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा। 
विज्ञापन
Unemployment issue echoed on PM Modi's birthday in lucknow
- फोटो : अमर उजाला

सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
आप आदमी पार्टी के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता बेरोजगारी, निजीकरण सहित सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करने परिवर्तन चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर- बितर करने के लिए लाठियां बरसाईं। इस मौके पर बंशराज दुबे ने कहा कि सरकार युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन अब वह वादा भूल गई। सरकार दिनोंदिन रोजगार छीनने में लगी हुई है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार नौकरियां छीनने के लिए 5 साल संविदा पर नौकरी का काला कानून ला रही है। जिन नौजवानों के बल पर सरकार सत्ता में आई थी, वही 2022 में जवाब देंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लाठीचार्ज की निंदा की है। प्रदर्शन में महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष ललित वाल्मीकि, हरिशंकर, छात्र शाखा के प्रदेश  सचिव अनिल रावत व जिला अध्यक्ष ऋषियंत कटियार, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed