राजधानी लखनऊ में रविवार तड़के हुई जबरदस्त बारिश से लखनऊ व आसपास के जिलों का मौसम बदल गया है और लोगों को भयंकर गर्मी व उमस से राहत मिली है।
जबरदस्त बारिश ने गर्मी से दी राहत, पानी से लबालब हुईं सड़कें, देखें तस्वीरें
उन्होंने बताया कि बीती 24 जून को लखनऊ पहुंचने के बाद से सुस्त चल रही मानसूनी गतिविधियों में रविवार से तेजी आने जा रही है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले चक्रवातीय दबाव के क्षेत्र के चलते वायुमंडल को नमी मिलनी शुरू हो जायेगी।
उन्होंने बताया था कि सोमवार तक बादलों की आवाजाही बौछारों का क्रम प्रदेश में दस्तक देगा, तापमान कम दर्ज होगा। कुछेक जगह ठीक-ठाक बारिश के आसार हैं। मंगलवार से राजधानी लखनऊ समेत आसपास केइलाकों में गरज-चमक केसाथ धीमी तेज बारिश हो सकती है। लेकिन तेज झमाझम बारिश के लिये 5-7 जुलाई तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
उधर, शनिवार को लगातार पांचवे दिन भी गर्म पछुआ हवाओं के झोंको केचलते तपन भरी गमी केतेवर जारी रहे तो शहरी उमस भरी गर्मी में दिन भर तपते रहे। दिन का अधिकतम तापमान पांचवे दिन बढ़ते हुये 42.5 जा पहुंचा। ये सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 29.7 डिग्री दर्ज हुआ। (शहर के टेढ़ी पुलिया इलाके में भरा पानी।)
इस तरह लगातार बढ़ता गया तापमान
तारीख अधिकतम
29 जून 42.5
28 जून 42.0
27 जून 41.2
26 जून 39.1
25 जून 38.6
(तस्वीर में देखें, बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।)