फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार युवक गोमती में डूबे, एक का शव मिला, तीन लापता

Thu, 20 Sep 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
four youth drowned in gomti river during ganesh idol immersion, one dead
नदी में युवकों के डूबने के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : amar ujala
हसनगंज थाना क्षेत्र के खदरा स्थित बैरल नंबर दो पर बुधवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक गोमती नदी में डूब गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन गोताखोरों की व्यवस्था न होने से पुलिस हाथ बांधे खड़ी रही। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया तो पुलिसकर्मी गोताखोरों को लाने की बात कहकर खिसक गए। लोगों ने खुद नदी खंगाली तो एक किशोर का शव मिल गया, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं। उनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीमें लगी हैं। 
four youth drowned in gomti river during ganesh idol immersion, one dead
youth drowned in gomti - फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि हसनगंज के खदरा स्थित रामलीला मैदान में रामनाथ निषाद गणेश प्रतिमा की स्थापना कराते हैं। बुधवार को प्रतिमा का विर्सजन होना था। हजारों लोग पंडाल में एकत्र थे। दोपहर करीब दो बजे इलाकाई युवक-युवतियां झूमते-नाचते प्रतिमा लेकर रवाना हुए। कुछ देर बाद लोग प्रतिमा लेकर बैरल नंबर दो पहुंचे और नदी में उतर गए।
four youth drowned in gomti river during ganesh idol immersion, one dead
youth drowned in gomti - फोटो : amar ujala
प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ लोग नहाने भी लगे। सात-आठ युवक गहराई में चले गए और डूबने लगे। उन्होंने जान बचाने के लिए शोर मचाया तो किनारे मौजूद लोगों के होश उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
four youth drowned in gomti river during ganesh idol immersion, one dead
youth drowned in gomti - फोटो : amar ujala
हसनगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह फोर्स लेकर आ गए। इस बीच चार लोग डूब गए जबकि तीन-चार युवक किसी तरह तैरते हुए नदी से बाहर आ गए। युवकों के डूबने की खबर से इलाके में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
four youth drowned in gomti river during ganesh idol immersion, one dead
youth drowned in gomti - फोटो : amar ujala
लोगों ने बताया कि डूबने वाले खदरा के कुम्हारनखेड़ा निवासी पुताई मजदूर का 16 वर्षीय बेटा विशाल, स्व. रमेश का 20 वर्षीय बेटा राजा, पान विक्रेता विजय निषाद का 18 वर्षीय बेटा नरेंद्र और बड़ी पकरिया में रहने वाले राजकुमार का बेटा 21 वर्षीय राहुल शामिल हैं। करीब ढाई घंटे बाद विशाल का शव मिल गया। बाकी तीन की तलाश जारी है। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा व नारेबाजी भी की। (फोटो में राहुल और राजा)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed