{"_id":"5994afa34f1c1b272b8b4721","slug":"flood-takes-ten-life-in-awadh-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में काल बनी बाढ़, अवध क्षेत्र में अब तक 10 की मौत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में काल बनी बाढ़, अवध क्षेत्र में अब तक 10 की मौत, तस्वीरें
Thu, 17 Aug 2017 02:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अवध के जिलों में उफनाई नदियां कहर बरपा रहीं हैं। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के बाद नेपाल से तीन दिनों में करीब सात लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हालात खराब हो गए हैं। गोंडा, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर व श्रावस्ती में बुधवार को सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए। शहरों में भी पानी घुस गया। पानी में डूबकर बहराइच में दो मासूमों समेत चार, श्रावस्ती, बलरामपुर में दो-दो और गोंडा व बाराबंकी में एक-एक लोगों की मौत हो गई।
2 of 5
नेपाल से आए पानी के चलते घाघरा तीन साल बाद खतरे के निशान से 1.24 मीटर से ऊपर बह रही है। मंगलवार को बाराबंकी-गोंडा स्थित एल्गिन चरसड़ी तटबंध 25 मीटरतक कट गया। इससे आधा दर्जन गांवों से संपर्क टूट गया है। हालात बेकाबू होता देख बाराबंकी जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ व पीएसी फ्लड टीम को मोटर बोटों के साथ राहत व बचाव कार्य में लगाया। गोंडा-बलरामपुर में घाघरा व सरयू जमकर कहर बरपा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब पांच फीट तक पानी भरा है।
3 of 5
बहराइच के 625 गांव में तीन लाख की आबादी त्राहि-त्राहि कर रही है। यहां राहत व बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहा है। श्रावस्ती में राप्ती ने भी कुछ ऐसा ही हाल किया है। अंबेडकरनगर में सरयू खतरे के निशान से 87 सेमी ऊपर बह रही है। टांडा व आलापुर तहसील के माझा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव जलमग्न हो गए हैं। सीतापुर के रेउसा में बुधवार दोपहर को बाढ़ पीड़ितों की नाव पलट गई। हालांकि सभी 15 लोग डूबने से बाल-बाल बच गए। फैजाबाद में सरयू और घाघरा ने कई कच्चे मकानों को अपने आगोश में ले लिया। सुरक्षित स्थानों पर आसरा बनाए ग्रामीण अपने बहते सामान देखने को मजबूर हैं। लोग राहत सामग्री के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बहराइच में बाढ़ से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन
5 of 5
फैजाबाद में बाढ़ से पलायन कर सुरक्षित स्थान की ओर जाते ग्रामीण।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।