फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः हजरतगंज चौराहे पर दबंगों ने युवती से विवाद के बाद की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

Fri, 11 Oct 2019 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
firing outside of restaurant at hazratganj chauraha in lucknow
रेस्टोरेंट के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन हजरतगंज चौराहेे पर बुधवार आधी रात कार सवार दबंगों ने युवती से विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोपियों में से एक को बुधवार दोपहर वीडियो कॉल के दौरान युवती ने नजरअंदाज कर दिया था, जिस पर दोनों में तनातनी हुई। बाद में दोनों के बीच वॉट्सएप पर कहासुनी व गाली-गलौज हुई। इससे भड़का आरोपी रात करीब एक बजे युवती को ढूंढते हुए रोवर्स रेस्टोरेंट पहुंच गया। वहां रेस्टोरेंट मालिक के साथ कार में बैठी युवती से गाली-गलौज की। रेस्टोरेंट मालिक के विरोध पर दबंग ने पिस्टल की बट से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला। रेस्टोरेंट मालिक और युवती की ओर से केस दर्ज करके पुलिस ने अमीनाबाद के कसाईबाड़ा निवासी आदिल और उसके बहनोई रेहान खान को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल से अवैध पिस्टल बरामद हुई है।



 

firing outside of restaurant at hazratganj chauraha in lucknow
रेस्टोरेंट के बाहर तड़तड़ाईं गोलियां - फोटो : amar ujala

हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती और आदिल के बीच दोस्ती है। बुधवार दोपहर युवती सहेली के साथ तुलसी सभागार गई थी। वहां से उसकी सहेली ने आदिल को वीडियो कॉल की। आदिल ने युवती से बात कराने को कहा। सहेली ने युवती को फोन दिया, पर उसने बात नहीं की। नजरअंदाज किए जाने पर आदिल भड़क गया। दोनों में फोन पर तनातनी के साथ वॉट्सएप पर झगड़ा हुआ। आदिल युवती से मिलने की कोशिश करता रहा, पर  वह नहीं मिली। रात को उसने युवती की सहेली को फोन कर उसके बारे में पूछा। सहेली ने बताया कि युवती इस वक्त रोवर्स रेस्टोरेंट में है। इस पर आदिल व एक अन्य व्यक्ति कार से पहुंचे। वहां रेस्टोरेंट मालिक प्रफुल्ल पांडेय के साथ कार में बैठी युवती को उसने बाहर आने को कहा। मना करने पर गालियां देने लगा। झगड़ा होने लगा प्रफुल्ल ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आदिल ने पिस्टल की बट मारकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। इस बीच रेस्टोरेंट के कर्मचारी व आसपास मौजूद लोग दौड़े तो आदिल गोलियां चलाते हुए भाग निकला। प्रफुल्ल ने बताया कि आदिल ने तीन फायर किए। पुलिस ने देर रात ही आलमबाग के सुजानपुरा निवासी रेहान को पकड़ लिया। बृहस्पतिवार शाम आदिल को भी दबोच लिया गया। वहीं देर रात खुला रोवर्स रेस्टोरेंट बंद करा दिया गया। दो साल पहले इसी चौराहे पर भाजपा के पूर्व विधायक जिप्सी तिवारी के बेटे को कार सवारों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया था।

firing outside of restaurant at hazratganj chauraha in lucknow
आदिल - फोटो : amar ujala
अवैध पिस्टल दिखा बनाता था दबदबा
आदिल बिगड़ैल किस्म का युवक है। उसके पिता शटरिंग का काम करते हैं। कुछ साल पहले उसने दोस्त के साथ मिलकर रेस्टोरेंट खोला था। हालांकि, वह ज्यादा दिन नहीं चला। इसके बाद से वह पिता का ही काम देख रहा है। वह दबदबा बनाने को अवैध पिस्टल रखता था। आदिल के पास मिली पिस्टल के बारे में भी पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
firing outside of restaurant at hazratganj chauraha in lucknow
रेस्टोरेंट के बाहर चली गोलियां - फोटो : amar ujala

ऑपरेशन मिडनाइट को हजरतगंज पुलिस ने लगाया पलीता
रात को भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करके अराजक तत्वों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुरू किया गया ‘ऑपरेशन मिडनाइट’ हजरतगंज पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। अगर वह गंभीरता से इस पर काम करती तो बुधवार रात की घटना न होती।

विज्ञापन
firing outside of restaurant at hazratganj chauraha in lucknow
रेहान खान - फोटो : amar ujala

रेहान की पत्नी ने लगाया फर्जी केस में फंसाने का आरोप
रेहान खान की पत्नी नगमा ने पुलिस पर उसे फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया है। नगमा गर्भवती होने के चलते आठ दिन से फातिमा अस्पताल में है। उसने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया है। बकौल नगमा, टांके खुलने की वजह से बुधवार को उसका दोबारा ऑपरेशन होना था, इसलिए रेहान व परिवार के अन्य सदस्य सुबह से रात तक अस्पताल में ही थे। रात को पुलिस अस्पताल आई और रेहान से आदिल के बारे में पूछने लगी। उसने जानकारी से इनकार किया तो उसे ले गई। परिवारवालों से पुलिस ने कुछ देर में छोड़ने की बात कही थी, लेकिन उसे जेल भेज दिया। नगमा का कहना है कि रेहान को अस्पताल के कर्मचारियों ने सुबह से रात तक यहीं देखा है। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में भी वह नजर आ रहा है। उसने पति को जेल से छुड़ाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed