शामली जिले में 10 साल के मासूम सुभान को उनके ही पड़ोसियों ने दोपहर में अपने घर बुला लिया था। उसे बातों में उलझाया। इसके बाद सिर पर ईंटों से वार कर बेहोश किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। दिन भर शव को घर में रखा और अंधेरा होने पर मौका देख उसका शव छत से नाले में फेंक दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
प्यार से बुलाकर मासूम की हत्या, फिर घर में छिपाकर रखी लाश, रूह कंपा देगी ये घटना, तस्वीरें
बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बुधवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के आसपास ही आरोपी पड़ोसियों ने सुभान को अपने घर बुला लिया था। मासूम सुभान पड़ोसी होने के नाते उनके घर चला गया, उसे नहीं पता था कि उसे इतने प्यार से अपने घर बुलाने वालों के मंसूबे कितने खतरनाक हैं। बकौल एसओ आरोपियों ने कुछ देर तो सुभान को अपनी बातों में उलझाया और इसके बाद उसे पड़कर सिर पर ईंटों से वार किए। सुभान बेहोश हो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
दिन भर उसका शव अपने घर में छिपाकर रखा। रात को अंधेरा होने पर सुभान का शव घर की छत से पास में बह रहे नाले में फेंक दिया। कुछ देर बाद उन्हें लगा कि नाले में पड़ा शव फूलकर ऊपर आ जाएगा और भेद खुलने पर वह फंस जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर के आरोपी कुख्यात ने आधी रात में खुद को दी खौफनाक मौत, मरने से पहले की थी ये इच्छा पूरी
उन्होंने प्लान बनाया कि सुभान का शव नाले से निकालकर बाहर मेले के आसपास डाल देंगे, ताकि किसी को उनपर शक न हो। ऐसे में उन्होंने अपने घर की दीवार को बीच से तोड़कर उसमें कुंबल किया। उसके अंदर से नाले से सुभान का शव निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
रात को सुभान के परिजन और पुलिस भी उसकी तलाश में लग गई थी इसलिए फंसने के डर से उन्होंने अपना इरादा बदल लिया। उन्होंने तोड़ी गई दीवार फिर से चिन दी। गुरुवार सुबह सुभान का शव नाले से फूलकर ऊपर आ गया इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
परिजनों का हमदर्द बन सुभान को तलाशता रहा शादाब
पुलिस के अनुसार बुधवार रात जब सुभान के परिजन उसे तलाश रहे थे तो आरोपी शादाब ने भी पीड़ित परजिनों से हमदर्दी जताई। वो भी देर रात तक परिजनों के साथ उसकी तलाश करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। वो बार- बार परिजनों से हमर्दी दिलाता और उनका हमर्दद बनने की कोशिश करता रहा।
परिजनों का इसलिए बढ़ा शक
पुलिस के अनुसार सुभान के परिजनों को पहले से ही उसपर शक था लेकिन बुधवार रात सुभान की तलाश कराने में लगा आरोपी शादाब बीच में ही अपने घर चला गया। शायद उसके दिमाग में शव को ठिकाने लगाने की थी ऐसे में सुभान के परिजनों का शक उसपर बढ़ गया। रात को आरोपी पक्ष अचानक अपना थ्री व्हीलर स्टार्ट करने का प्रयास करते रहे थे लेकिन वो नहीं हुआ। इसके बाद परिजन रात को उनके घर की निगरानी करते रहे। सुबह जब उनके घर के बाहर से ही नाले में शव बरामद हुआ तो उनका शक पुख्ता हो गया और परिजनों ने उन पर शक जताकर पुलिस को बताया और केस दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव के बेटे की हत्या, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तस्वीरें
शव को मेले के आसपास फेंकन की थी योजना
एसओ बाबरी के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात में शव को मेले के आसपास कहीं फेंकना चाहते थे। उनका मानना था कि मेले के आसपास बालक का शव मिलेगा तो ग्रामीण और पुलिस की जांच की दिशा उसके इर्द गिर्द घूमती रहेगी और उन पर शक नहीं होगा। इससे वे आसानी से पकड़ में नहीं आ सकेंगे, लेकिन ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ में आ गए। लोगों का कहना था कि आरोपी अगर अपनी चाल में कामयाब हो जाते और शव को दुर्गा मेले के आसपास फेंक जाते तो घटना दूसरा रूप ले सकती थी, जिससे कस्बे की शांति भंग हो सकती थी।