लखनऊ के गली-बाजारों और सड़कों में 50 से अधिक दिन तक शूटिंग के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन मंगलवार को पहुंच गए। मुंबई से दोपहर में अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे महानायक कठपुतलियों के नाम पर बन रही शूजीत सरकार निर्देशित फिल्म में अभिनय का जलवा दिखाएंगे। शूटिंग बुधवार से शुरू हो सकती है।
जब लखनऊ पहुंचे महानायक तो लोगों ने सेल्फी ले कैमरे में किया कैद, तस्वीरें
सुबह लखनऊ आने से पहले उनके ट्वीट के बाद से हवाईअड्डे की पार्किंग के पास चाहने वालों का जमावड़ा दोपहर तक लगा रहा। अगस्त के पहले पखवाड़े तक नगर में चलने वाली शूटिंग के लिए पुलिस प्रशासन से मांगी अनुमति के अनुसार फिल्म का क्रू कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, हनुमान सेतु मंदिर, लालबाग चर्च, माल ऐवेन्यू कब्रिस्तान, अमीनाबाद बैंक, कैसरबाग महमूदाबाद पैलेस, सीतापुर रोड, चौक, इमामबाड़ा ब्रिक रोड पर शूट करता दिख्ेागा। योजना के अनुसार शूटिंग बुधवार से शुरू हो सकती है।
हालांकि, देर शाम फिल्म यूनिट की योजनाओं के बदलने और कुछ कलाकारों की उपलब्धता के अनुसार यह आगे-पीछे भी हो सकता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, व नगर के वरिष्ठ कलाकार श्रीप्रकाश बाजपेयी, अर्चना शुक्ला भी दिखेंगी।
19 से 30 जून तक
कैसरबाग में राजा महमूदाबाद पैलेस में इनडोर और आउटडोर शूटिंग।
कैसरबाग लेन लाल दरवाजा और बड़ा इमामबाड़ा के सामने रोड और फुटपाथ पर आउटडोर शूट।
27-28 जून को चौक की सीक्रेट लोकेशन और लालबाग चर्च में फिल्मांकन।
सिटी स्टेशन स्थित महिला टीचर ट्रेनिंग सेंटर में शूट।
दो जुलाई से 31 जुलाई तक
10 दिनों तक महमूदाबाद पैलेस में इनडोर व एक दिन आउटडोर शूट होगा।
जुलाई के पहले सप्ताह में अमीरुद्दौला लाइब्रेरी, अयोध्या रोड, चारबाग बस अड्डे के पास, सीतापुर रोड के पास की लोकेशन, अमीनाबाद बाजार में और अमीनाबाद जीपीओ में शूटिंग। एक शूट रात को भी प्रस्तावित है।
14-15 जुलाई से आर्ट कॉलेज विवि मार्ग के सामने, कैसरबाग में सफेद बारादरी के नजदीक आउटडोर शूट।
जुलाई के तीसरे सप्ताह में गोमतीनगर के रिवरफ्रंट, माल एवेन्यू कब्रिस्तान और हनुमान सेतु मंदिर की लोकेशन पर शूटिंग।
बाकी दिन रिपीट लोकेशनों पर इनडोर व आउटडोर शूट के अलावा जुलाई के आखिरी दिनों में मौसम के अनुसार उदयगंज की चक्की पर बड़े कलाकारों का शूट प्रस्तावित है।
रेजीडेंसी और चौक स्टेडियम के पास।