खाकी के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि हाईसिक्योरिटी जोन में बीच शहर पूर्व भाजपा विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस को पता ही नहीं चला। जानकारी तब हुई जब सोशल मीडिया पर हत्या का मेसेज वायरल हुआ। आधा घंटा भटकने के बाद लोहिया में वैभव तिवारी का शव मिला, तब आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिप्पी तिवारी ने सूरज शुक्ला और विक्रम सिंह के खिलाफ गंज थाने में बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चार साल पहले ही हुई थी वैभव की शादी, हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा घंटे तक पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद हजरतगंज पुलिस की नींद टूटी और इंस्पेक्टर आनंद शाही पार्क रोड पहुंचे। हालांकि, तब तक यहां सन्नाटा पसर चुका था। लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस इधर-उधर भटकती रही। इसी दौरान लोहिया अस्पताल में गोली से घायल युवक के पहुंचने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची तब वारदात स्पष्ट हुई।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्या की वारदात
कसमंडा हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्या की वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि फुटेज देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस की चार टीमें सूरज और विक्रम की तलाश में दबिश दे रही हैं।
वैभव तिवारी की शादी चार साल पहले उदयगंज निवासी शिवांशु से हुई थी। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। शिवांशु को पति की मौत का पता चला तो वह गश खाकर गिर पड़ी। उसकी तीन साल की बेटी वैष्णवी रोना-पीटना सुनकर चीखने लगी। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। परिवारीजनों ने बताया कि वैभव की मां संध्या डुमरियागंज से बीडीसी हैं। वैभव इकलौता बेटा था। (वैभव व उसकी पत्नी शिवांशु)
चश्मदीद ने बताया- भइया पर पिस्टल तानी और दो कदम पीछे हटकर फायर कर दिया
वारदात स्थल पर वैभव के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार आदित्य ने बताया कि दोनों नीचे खड़े होकर सूरज का इंतजार कर रहे थे, तभी पूर्व विधायक आ गए। वह उनके साथ ऊपर फ्लैट तक चला गया। इसी दौरान सूरज नीचे आ गया। कुछ मिनट बाद आदित्य नीचे आया तो देखा कि वैभव और सूरज के बीच धक्कामुक्की हो रही थी। बीच-बचाव करने पर विक्रम उससे भिड़ गया और गालियां देने लगा। बकौल आदित्य, उसने वैभव से कहा कि देखो भइया गालियां दे रहा है। इस पर वैभव भड़क गया और उन्हें चेतावनी दी। विक्रम ने पिस्टल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देने लगा। वैभव ने उकहा भी कि तुम मुझे गोली मारोगे? इस पर विक्रम ने कहा कि हां, गोली मार दूंगा। दोनों के बीच गरमागरमी हुई और विक्रम ने दो कदम पीछे हटते हुए फायर कर दिया। (वैभव की पत्नी व उसकी तीन साल की बेटी वैष्णवी।)