फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेट बैंक कर्मचारी से लूट, लाखों कैश समेत लूट लिया ये सब सामान

Thu, 12 Apr 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
employee of SBI looted in lucknow
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बीकेटी में सोनवा रोड पर नहर पुलिया के पास मंगलवार शाम बाइक सवार स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को असलहा दिखाकर बाइक सवार बदमाशाें ने लाखों रुपये लूट लिए।
employee of SBI looted in lucknow
पीड़ित सुनील - फोटो : amar ujala
भेंसी निवासी युवक सुनील कुमार रावत पहाड़पुर चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक का कर्मचारी है। मंगलवार की शाम वह ग्राहक सेवा केंद्र से बाइक से घर वापस लौट रहा था। सोनवां रोड पर नहर पुलिया के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले लात मारकर सुनील को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद असलहा दिखाकर उसका बैग लूट लिया।
employee of SBI looted in lucknow
बदमाशों से झपड़ के दौरान गिरे कारतूस - फोटो : amar ujala
बाइक मोड़ते समय बदमाशाें की बाइक सड़क पर गिर गई। इससे बदमाशों के तीन कारतूस मौके पर गिर गए। युवक सुनील के शोर मचाने पर बदमाश बाइक उठाकर पहाड़पुर-बेहटा रोड पर बेहटा की तरफ  फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
employee of SBI looted in lucknow
घटनास्थल पर पड़ी पीड़ित की बाइक - फोटो : amar ujala
पीड़ित सुनील कुमार रावत ने बताया कि लूटे गए बैग में लैपटॉप, 1.70 लाख कैश और अन्य सामान थे।
विज्ञापन
employee of SBI looted in lucknow
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed