{"_id":"584934a84f1c1bfd64449ace","slug":"double-murder-in-banthra-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या, एक का गला रेता दूसरे का सिर काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या, एक का गला रेता दूसरे का सिर काटा
Fri, 09 Dec 2016 02:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Dec 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डबल मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंथरा में बृहस्पतिवार सुबह डबल मर्डर की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बंथरा में लोनवा रेलवे फाटक के पास काकोरी निवासी विनोद यादव (22) और उसके दोस्त शुभम सिंह (20) की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी गई। विनोद अपने दोस्त शुभम के साथ धान बेचने की बात कहकर बुधवार की सुबह मलिहाबाद के लिए निकला था। शाम करीब सात बजे विनोद के फुफुरे भाई सरोज को शुभम ने फोन कर बदमाशों के चंगुल में फंसा होने और जान बचाने की बात कही। घरवाले सरोजनीनगर थाने गए, जहां से उन्हें टरका दिया।
2 of 5
बृहस्पतिवार को सुबह राहगीरों ने दोहरे हत्याकांड की जानकारी दी, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हत्यारों ने एक की गर्दन धड़ से अलग कर दी जबकि दूसरे के हाथ-पैर तोड़ने के बाद उसका गला रेत दिया। विनोद का ताऊ जगन्नाथ यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि विनोद मूल रूप से मलिहाबाद के तिलसुआ गांव का रहने वाला था। उसके पिता मुन्नालाल मानसिक रूप से कमजोर हैं। बचपन से ही वह काकोरी के हरदोइया लालनगर में बुआ मुन्नीदेवी के घर पर रहता था। सरोज ने बताया कि शुभम और विनोद दोस्त थे।
3 of 5
दोनों सुबह करीब सात बजे घर से गांव के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे विनोद ने उसे फोन कर कहा कि ताऊ जगन्नाथ ने जान से मारने की धमकी दी है। सरोज ने उसे घर लौट आने को कहा। हालांकि, शाम तक विनोद नहीं आया। लगभग सात बजे शुभम ने सरोज को फोन कर बताया कि कुछ बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया है और पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास स्थित जंगल में ले आए हैं। उसने बताया कि बदमाश विनोद की हत्या करके उसका शव पटरी पर रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यह सुनते ही सरोज के पैरों तले जमीन खिसक गई। शुभम ने उससे जान बचाने की गुहार लगाई। इससे पहले सरोज कुछ और पूछ पाता, फोन कट गया। उसने कई बार नंबर मिलाया लेकिन, बात नहीं हो सकी। सरोज व अन्य परिवारीजन दोनों को तलाशते हुए पिपरसंड रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां विनोद की बाइक लावारिस खड़ी मिली।
विज्ञापन
5 of 5
आसपास दोनों की तलाश की गई लेकिन, कुछ पता नहीं चला। परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। दो घंटे बाद आई पुलिस ने भी आसपास का इलाका खंगाला। युवकों का सुराग न मिलने पर परिवारीजनों को थाने बुलाया और तहरीर लेकर सुबह आने की बात कहकर टरका दिया। विनोद के परिवारीजनों ने ताऊ जगन्नाथ और उसके परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।